Asian Games 2018: एशियाई खेलों में भारत के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा होंगे ध्वजवाहक
भारत के दिग्गज भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इसी महीने जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय दल के ध्वाजवाहक होंगे।
नई दिल्ली:
भारत के दिग्गज भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इसी महीने जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय दल के ध्वाजवाहक होंगे। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को भारतीय दल के विदाई समारोह में इस बात की घोषणा की।
नीरज ने इसी साल अप्रैल में आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
समारोह में आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने कहा, 'इन खेलों में भारत के ध्वाजवाहक भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा होंगे। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और वह इन खेलों में पदक के प्रबल दावेदार हैं।'
भारत के कुल 572 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर भारत के चैफ दे मिशन बृजभूषण सिंह शरण मौजूद थे। उनके साथ आईओए ने चार उप चैफ दे मिशन नियुक्त किए हैं जिनमें आर.के. सचेती, सत्यव्रत श्योराण, बलबीर सिंह कुशवाह, और देव कुमार सिंह शामिल हैं।
और पढ़ेंः IND vs ENG Second Test Day 1: बारिश में धुला लॉर्ड्स का पहला दिन, टॉस भी नहीं हो पाया
इस विदाई समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sunny Deol: कपिल के शो पर सनी देओल ने ऐसा क्या कहा...? सुनकर रो पड़े Lord बॉबी
-
Ibrahim Ali Khan Insta Debut: इब्राहिम अली खान ने मारी इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहले ही पोस्ट में किया इस ब्रांड का प्रमोशन
-
Nicole Kidman: बेहद गॉर्जियस हैं हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन की बेटियां, पहली बार रेड कार्पेट पर आईं नजर
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!