logo-image

11 फरवरी सुबह 4 बजे होगा साल 2017 का पहला चंद्रग्रहण, जानें कहां-कहां दिखेगा

साल 2017 में चार ग्रहण पड़ेंगे। पहला चंद्र ग्रहण 11 फरवरी शनिवार सुबह 4 बजे पड़ेगा।

Updated on: 10 Feb 2017, 11:34 PM

highlights

  • साल 2017 में पड़ेगे दो चंद्रग्रहण और दो सूर्यग्रहण
  • 11 फरवरी को सुबह 4 बजे पड़ेगा पहला चंद्रग्रहण
  • उपछाया चंद्रगहण होने के कारण नहीं पड़ेगा प्रभाव 

नई दिल्ली:

साल 2017 में चार ग्रहण पड़ेंगे। पहला चंद्र ग्रहण 11 फरवरी शनिवार सुबह 4 बजे पड़ेगा। इसकी शुरूआत सुबह 4 बजकर 4 मिनट पर होगा और सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर ये समाप्त हो जाएगा। 6 बजकर 13 मिनट पर ग्रहण का मध्यकाल रहेगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा जिसे खुली आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। लेकिन खगोल विद टेलिस्कोप के जरिए इसे देख सकते हैं। उपछाया चंद्रग्रहण होने के कारण इसका कोई खास प्रभाव नहीं होगा।

नासा के मुताबिक भारत, यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका के ज्यादातर हिस्सों में यह चंद्र ग्रहण नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: शिव के अर्धनारीश्वर रूप के पीछे छिपा है ये वैज्ञानिक रहस्य

क्या हैं मान्यताएं

चंद्रग्रहण वैसे तो खगोलीय घटना है लेकिन इसका धर्म से संबंध भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय कोई भी काम नहीं करना चाहिए। इस दौरान बाहर निकलने खाने, सोने या कोई भी नया काम नहीं करने की मान्यता है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा होता है इसलिये घर में रहकर मंत्रोंच्चारण करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

क्या होता है उपछाया चंद्र ग्रहण
उप छाया चंद्रग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा पेनुम्ब्रा (ग्रहण के वक्त धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है। इस समय चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी आंशिक तौर पर कटी प्रतीत होती है और ग्रहण को चंद्रमा पर पड़ने वाली धुंधली परछाई के रूप में देखा जा सकता है।

2017 में पड़ेंगे ये चार ग्रहण
पहला चन्द्र ग्रहण: 11 फरवरी
पहला सूर्य ग्रहण: 26 फरवरी
दूसरा चन्द्र ग्रहण: 8 अगस्त
दूसरा सूर्य ग्रहण: 21 अगस्त