Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
Shardiya Navratri 2024 Kab Hai: आइए जानते हैं साल 2024 में शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी. साथ ही जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि कैलेंडर.
नई दिल्ली :
Shardiya Navratri 2024 Kab Hai: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शारदीय नवरात्रि आश्विन मास में आती है. यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार नौ दिनों तक चलता है. नौ दिनों तक चलने वाला यह त्योहार देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है. इस दौरान भक्त देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं. इन नौ स्वरूपों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री शामिल हैं. शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में से प्रत्येक दिन का अपना महत्व होता है. पहले दिन, भक्त घटस्थापना करते हैं, जो मां दुर्गा के आगमन का प्रतीक है. अंतिम दिन यानी दशमी के दिन, दशहरा मनाया जाता है, जो रावण पर भगवान राम की विजय का प्रतीक है. ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी. साथ ही जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त.
कब है शारदीय नवरात्रि 2024? (Shardiya Navratri 2024 Kab Hai)
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है. आपको बता दें कि साल 2024 में 3 अक्टूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी और 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा मनाया जाएगा.
शारदीय नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri 2024 Ghatsthapana Muhurat)
घटस्थापना शुभ मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 22 मिनट तक
कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक
कन्या लग्न प्रारम्भ - 3 अक्टूबर 2024 को सुबह 06 बजकर 15 मिनट तक
कन्या लग्न समाप्त - 3 अक्टूबर 2024, सुबह 07 बजकर 22 मिनट तक
मां दुर्गा कौन सी सवारी पर आ रही है? (Shardiya Navratri 2024 Mata Ki sawari)
आपको बता दें कि साल 2024 में शारदीय नवरात्रि में डोली या पालकी में सावर होकर माता आएंगी. ज्योतिषाचार्यों की मानें तो डोली पर सवार होकर आना महामारी का संकेत देता है.
शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि कैलेंडर (Shardiya Navratri 2024 Tithi Calendar)
3 अक्टूबर 2024 - घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
4 अक्टूबर 2024 - मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
5 अक्टूबर 2024 - मां चंद्रघंटा की पूजा
6 अक्टूबर 2024 - मां कुष्मांडा की पूजा
7 अक्टूबर 2024 - मां स्कंदमाता की पूजा
8 अक्टूबर 2024 - मां कात्यायनी की पूजा
9 अक्टूबर 2024 - मां कालरात्रि की पूजा
10 अक्टूबर 2024 - मां महागौरी की पूजा
11 अक्टूबर 2024 - मां सिद्धिदात्री की पूजा
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sunny Deol: कपिल के शो पर सनी देओल ने ऐसा क्या कहा...? सुनकर रो पड़े Lord बॉबी
-
Ibrahim Ali Khan Insta Debut: इब्राहिम अली खान ने मारी इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहले ही पोस्ट में किया इस ब्रांड का प्रमोशन
-
Nicole Kidman: बेहद गॉर्जियस हैं हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन की बेटियां, पहली बार रेड कार्पेट पर आईं नजर
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!