रमजान 2018: अगर आपने रखा है रोजा तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
रमजान का महीना सबसे पाक माना जाता है। इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोग इस पूरे महीने रोजा रखते हैं।
नई दिल्ली:
रमजान का महीना सबसे पाक माना जाता है। इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोग इस पूरे महीने रोजा रखते हैं।
माना जाता है कि रमजान के महीने में रोजेदार अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। पूरे दिन भूखे रहते हैं। इबादत करते हैं, लेकिन इस दौरान आपको भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए।
गाली देना या बुराई करना
इस पाक महीने में किसी को भी गाली नहीं देनी चाहिए और ना ही किसी की बुराई करनी चाहिए। रोजेदार को भूलकर भी ये गलती नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: रमजान का पाक महीना शुरू, जानें क्यों रखते हैं रोजा
शराब या स्मोकिंग करना
अगर आप रोजेदार हैं और शराब या स्मोकिंग कर रहे हैं तो यह गुनाह है। अगर आपने रोजा रखा है तो ये दोनों चीजें त्यागनी पडे़ंगी। रमजान में धूम्रपान और शराब पीने की सख्त मनाही होती है।
झूठ बोलना
रमजान के पाक महीने में झूठ बोलने से बचना चाहिए।
मारपीट करना
मारना, पीटना या किसी पर हाथ उठाना हमेशा ही गलत होता है, लेकिन अगर आपने रोजा रखा है तो यह काम बिल्कुल भी ना करें।
शारीरिक संबंध बनाना
रमजान के पाक महीने में शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं पर बुरी नजर रखने को भी गुनाह माना गया है। रमजान में भूलकर भी ये काम नहीं करें।
ये भी पढ़ें: आंखों के पीले धब्बे देते हैं डिमेंशिया के संकेत: स्टडी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल