logo-image

Chandra Grahan 2022: इस शहर में सबसे पहले दिखेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, देखें समय

8 नवंबर 2022 यानी मंगलवार को इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसके बाद करीब दो साल के उपरांत 14 मार्च 2025 को चंद्र ग्रहण लगेगा. आपको बता दें जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया से ढक जाता है

Updated on: 08 Nov 2022, 09:43 AM

नई दिल्ली:

Chandra Grahan 2022 : 8 नवंबर 2022 यानी मंगलवार को इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसके बाद करीब दो साल के उपरांत 14 मार्च 2025 को चंद्र ग्रहण लगेगा. आपको बता दें जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया से ढक जाता है, तो वह लाल रंग में प्रतीत होता है, इसलिए इसे बल्ड मून भी कहा जाता है. भारत में अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण अलग-अलग समय पर दिखाई देगा. आइए हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि चंद्र ग्रहण का असर भारत में सबसे पहले किस शहर पर दिखाई देगा. वहीं आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय कब है?

भारत में सबसे पहले इस शहर में दिखेगा चंद्र ग्रहण
भारत की बात की जाए तो इस साल के अंतिम चंद्र ग्रहण को लेकर पहले ही लोगों में काफी जिज्ञासाएं हैं. कई लोग पहले से ही चंद्र ग्रहण को लेकर उपाय करने और इससे होने वाले असर को लेकर जानकारियां जुटा रहे हैं. आपको बता दें कि भारत में इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण सबसे पहले पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल के ईटानगर में दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें-Chandra Grahan 2022 : चंद्र ग्रहण के बाद अगर दिखे अशुभ असर, तो करें ये उपाय

भारत में इन जगहों में इस समय दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
1-सबसे पहले चंद्र ग्रहण अरूणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखाई देगा.
2-कोलकाता  में चंद्र ग्रहण शाम 4 बजकर 55 मिनट पर दिखाई देगा.
3-दिल्ली में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 31 मिनट पर दिखेगा.
4-मुंबई में चंद्र ग्रहण आप 6 बजकर 4 मिनट पर देख पाएंगे.
5-बेंगलुरु में चंद्र ग्रहण 5 बजकर 57 मिनट पर दिखेगा.
6-नागपुर में चंद्र ग्रहण देखने का समय 5 बजकर 32 मिनट है.
7-अगरतला में चंद्र ग्रहण 4 बजकर 43 मिनट पर दिखाई देगा.
8- गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण देखने का समय 4 बजकर 32 है.
9-भुवनेश्वर में चंद्र ग्रहण 5 बजकर 9 मिनट पर दिखाई देगा.
10-सिलीगुड़ी में चंद्र ग्रहण 4 बजकर 49 मिनट पर दिखाई देगा.
11-पटना में चंद्र ग्रहण 5 बजकर 6 मिनट पर दिखाई देगा.
12-चंडीगढ़ में चंद्र ग्रहण का समय 5 बजकर 30 मिनट है.
13-श्रीनगर में चंद्र ग्रहण 5 बजकर 31 मिनट पर दिखेगा.
14-चंन्नई में चंद्र ग्रहण 5 बजकर 42 मिनट पर देखने को मिलेगा.
15-नोएडा में चंद्र ग्रहण 5 बजकर 30 मिनट पर दिखाई देगा.