logo-image

Chandra Grahan 2022: जानिए भारत में कहां और कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, यहां है पूरी जानकारी

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब बारी है अंतिम चंद्र ग्रहण की 8 नवंबर 2022 यानी की मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसमें चंद्रमा पूर्ण रूप से दृश्यात्मक होगा और इसका दृश्य भारत के कई हिस्सों में नजर आने वाला है

Updated on: 04 Nov 2022, 04:39 PM

highlights

  • कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
  • कब से लगेगा सूतक काल 
  • कहां दृश्य होगा आखिरी चंद्र ग्रहण

नई दिल्ली:

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब बारी है अंतिम चंद्र ग्रहण की 8 नवंबर 2022 यानी की मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसमें चंद्रमा पूर्ण रूप से दृश्यात्मक होगा और इसका दृश्य भारत के कई हिस्सों में नजर आने वाला है. आपको बता दें इसका असर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आप सभी जानते ही हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान हमें कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, तो आइए हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि चंद्र ग्रहण कब लगने जा रहा है, इसका सूतक काल कब से शुरू है, कहां-कहां दृश्यात्मक होगा चंद्र ग्रहण और कैसे लगता है चंद्र ग्रहण.

कब है आखिरी चंद्र ग्रहण?
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को शाम 5:32 मिनट से शुरू होकर शाम 7:27 तक रहेगा.

सूतक काल कब से लग रहा है?
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से ही लग जाता है, यानी कि सूतक काल 8 नवंबर की सुबह 8:32 बजे से शुरू हो जाएगा. इस दौरान ध्यान रहे कि आपको कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, इससे नुकसान होने की संभावना रहती है.

कहां और कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण के दृश्यता यानी इसके दिखाई देने की बात करें तो भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण प्रतीत होगा. देश में चंद्र ग्रहण पटना, रांची, कोलकाता, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी में साफ तौर दिखाई देगा. इसी के साथ श्रीनगर में चंद्र ग्रहण शाम 5: 32 पर नजर आएगा और पूर्वी हिस्सों में चंद्र ग्रहण यानी की असम, गुवाहाटी में शाम 4 बजकर 30 पर चंद्र ग्रहण दृश्यात्मक होगा.

वहीं दिल्ली में चंद्र ग्रहण शाम 5:31 पर दिखाई देगा, बेंगलुरु में शाम 5 बजकर 57 मिनट पर दृश्य होगा और मुंबई में शाम 6 बजकर 3 मिनट पर नजर आएगा.  

भारत के अलावा इन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
भारत के साथ-साथ चंद्र ग्रहण अन्य देशों में दिखाई देगा. इनमें ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर,हिन्दू महासागर, उत्तर और दक्षिण अमेरिका प्रमुख रूप से शामिल है.

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण?
भौगोलिक रूप से जब चांद और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण का सीधा असर 12 राशियों पर भी पड़ता है, किसी पर ज्यादा तो किसी पर कम असर पड़ता है.