राजस्थान के सुंदर सिंह गुर्जर ने जीता वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड
श्रीलंका के दिनेश प्रियांथा हेराथ 57.93 मीटर के साथ दूसरे जबकि पूर्व चैम्पियन चीन के गुओ चुनलियांग सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56.14 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
नई दिल्ली:
लंदन में शुक्रवार से शुरू हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सुंदर सिंह गुर्जर ने गोल्ड मेडल जीता है। चैम्पियनशिप के पहले ही दिन सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों के भाला फेंक F46 स्पर्धा में यह कमाल किया।
सुंदर ने सिंह ने इस स्पर्धा में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 60.36 मीटर तक भाला फेंका।
श्रीलंका के दिनेश प्रियांथा हेराथ 57.93 मीटर के साथ दूसरे जबकि पूर्व चैम्पियन चीन के गुओ चुनलियांग सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56.14 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
मेडल जीतने के बाद सुंदर ने कहा, 'मैं जीतना चाहता था। मेरे दिमाग में बस यही था। मैं इस दिन के लिए पिछले चार साल से तैयारी कर रहा था।'
यह भी पढ़ें: 11वीं बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर, क्रोएशिया के मारिन सिलिक से होगा मुकाबला
रियो पैरालम्पिक की बुरी यादों को छोड़ा पीछे
गुर्जर की यह जीत उनके लिए बड़ी राहत है। राजस्थान के करौली जिले से आने वाले सुंदर ने रियो पैरालम्पिक के लिए भी बड़ी तैयारी की थी। लेकिन तब स्पर्धा के लिए हो रही नामों की घोषणा को वह उच्चारण के कारण नहीं समझ सकें। जब तक उन्हें मालूम चलता कि उनके नाम की उद्घोषणा हुई है, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से डिस्क्वॉलीफाई हो गए।
बहरहाल, लंदन में 14 से 23 जुलाई के बीच चलने वाले चैम्पियनशिप में भारत की झोली में कई और मेडल गिर सकते हैं। दो साल पहले रियो पैरालम्पिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले मरियप्पन थांगावेलू, दीपा मलिक और वरुण सिंह भट्टी से मेडल की उम्मीद है।
हालांकि, रियो पैरालम्पिक में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए गोल्ड मेडल जीतने वाले भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया क्वालीफाई नहीं करने के कारण वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IIFA Awards 2017: दिया मिर्जा और तापसी पन्नू बनी टाइम्स स्क्वायर फैशन शो की शोस्टॉपर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर