logo-image

योगी के फार्म लोन माफी मॉडल का फडणवीस सरकार कर रही है अध्ययन, महाराष्ट्र में हो सकता है किसानों का कर्ज़ माफ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली कैबिनेट बैठक में 86 लाख किसानों के कर्ज माफी के बाद अब महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार भी विचार कर रही है।

Updated on: 05 Apr 2017, 03:21 PM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली कैबिनेट बैठक में 86 लाख किसानों के कर्ज माफी के बाद अब महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार भी विचार कर रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र ने कहा है, 'यूपी के फार्मर लोन माफी मॉडल का अध्ययन करने के लिए उन्होंने पहले से ही वित्त सचिव को निर्देश दे दिया है। हम सरकार बनने के पहले दिन से ही किसानों की मदद के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इससे पहले शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आड़े हाथों लिया था। महाराष्ट्र में किसानों की कर्ज माफी को लेकर उद्धव ने कहा है कि यहां भी देवेंद्र फडणवीस को कर्ज माफ कर देना चाहिए। इस फैसले को लेकर उद्धव ठाकरे योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की।

और पढ़ें: किसानों की कर्जमाफी के लिए योगी आदित्यनाथ की तारीफ करके उद्धव ने फडणवीस को घेरा

उद्धव ने कहा कि चुनावी घोषणा सिर्फ जुमले नहीं होते, ये योगी आदित्यनाथ ने साबित किया है। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में ही चुनावी वादों को पूरा करना गर्व की बात है। उद्धव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी ऐसा ही कुछ करने की नसीहत दी है।

आपको बता दे कि कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किये जाने पर फैसला लिया गया था।

और पढ़ें: योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में राज्य के किसानों को मिली बड़ी सौगात, 35 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ