जानें रंग कैसे बता देते हैं आपके बच्चे का व्यक्तित्व
मजबूत इरादों वाले और अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध बच्चों का पसंदीदा रंग काला होता है।
नई दिल्ली:
बच्चों के पसंदीदा रंग केवल उनकी खुशी ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व के बारे में भी बताते हैं। '612-लीग' की चीफ क्रियेटिव डाइरेक्टर मोहिका इंद्रायन ने बताया कि रंगों से बच्चों के व्यक्तित्व को कुछ इस तरीके से जाना जा सकता है।
1. लाल रंग: इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे जीवन को भरपूर आनंद के साथ जीना पसंद करते हैं और उन्हें प्रकृति से बेहद प्यार होता है। बड़े कदम उठाने या फैसले लेने में वे हिचकिचाते नहीं है। वे हर पल ऊर्जा और रोमांच से भरे रहते हैं।
2. नीला रंग: इस रंग से लगाव रखने वाले बच्चे शांत स्वभाव के होते हैं और अपनी मंजिल को पाने के लिए वह बड़े रास्ते तय करना भी जानते हैं।
ये भी पढ़ें: गलती से भी ना छोड़े सुबह का नाश्ता, पढ़ें इसके 5 नुकसान
3. गुलाबी रंग: यह रंग विशेषकर लड़कियों को बेहद पसंद होता है। यह मासूमियत और प्रकृति से लगाव को दर्शाता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे दान आदि कार्यो में रुचि रखते हैं।
4. पीला रंग: इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे तर्कसंगत होते हैं और जीवन के प्रति अपनी सोच के साथ बने रहते हैं। ये बच्चे कल्पनाशील भी होते हैं।
5. काला रंग: मजबूत इरादों वाले और अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध बच्चों का पसंदीदा रंग काला होता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे अपनी सोच को लेकर सख्त मिजाज होते हैं और किसी भी रेस को जीतने के लिए बड़ा कदम उठाने से शर्माते नहीं हैं। वे सुंदरता और कभी न खत्म होने वाली शैली पर अधिक विश्वास रखते हैं।
ये भी पढ़ें: स्वस्थ त्वचा के लिए इन तेलों का करें इस्तेमाल!
6. हरा रंग: हरे रंग को पसंद करने वाले बच्चे आत्मविश्वास से भरे और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। वे किसी भी क्रम में आगे रहने के लिए अवसरों की तलाश करते हैं और किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने से नहीं घबराते।
7. नारंगी रंग: मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखने वाले और किसी भी माहौल में घुल-मिल जाने वाले बच्चों का पसंदीदा रंग नारंगी होता है। ऐसे बच्चों के प्रति हर किसी को लगाव होता है।
ये भी पढ़ें: 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' पर CBFC के बैन का बॉलीवुड हस्तियों ने किया विरोध
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी