राजीव जैन बने IB चीफ, अनिल धस्माना बने रॉ प्रमुख
राजीव जैन को आईबी प्रमुख नियुक्त किया गया है जबकि अनिल धस्माना को रॉ चीफ नियुक्त किया गया है।
नई दिल्ली:
केंद्र सरकार ने इंटेलेजेंसी ब्यूरो (आईबी) और रिसर्च एंड एनालेसिस विंग (रॉ) के नए प्रमुखों का एलान कर दिया है। राजीव जैन को आईबी प्रमुख नियुक्त किया गया है जबकि अनिल धस्माना को रॉ चीफ की जिम्मेदारी दी गई है।
राजीव जैन 1980 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं। धस्माना 1981 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। दोनों ही वरिष्ठ अधिकारी को प्रमुख पद मिलने की पहले से भी चर्चा की जा रही थी। राजीव जैन दिनेश्वर शर्मा की जगह लेंगे।
धस्माना रॉ में राजिंदर खन्ना की जगह लेंगे। खन्ना 31 जनवरी 2017 तक इस पद रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार धम्साना 31 अक्टूबर 2017 को रिटायर होने वाले थे, लेकिन अब वह रॉ चीफ बनने के बाद दिसंबर 2018 में रिटायर होंगे। धस्माना को बलूचिस्तान मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल