दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कास्कर मुंबई से हुआ गिरफ्तार
दाऊद इब्राहिम के भाई को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई दिल्ली:
दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने कास्कर को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने इकबाल को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने इसे गिरफ्तार किया है। प्रदीप शर्मा अवैध वसूली निरोधक सेल के हेड हैं।
इकबाल की गिरफ्तारी को लेकर न्यूज नेशन से बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ शहर के एक प्रतिषठित व्यापारी से रंगदारी मांगने की शिकायत मिली थी।
इसे भी पढ़ेंः दाउद इब्राहिम पर ब्रिटेन में कसा शिकंजा, 4 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
गिरफ्तारी के बाद इकबाल कास्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि हाल ही में दाऊद इब्राहिम की ब्रिटेन में कई संपत्तियों को जब्त की गई थीं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इससे पहले इकबाल को 2015 में गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी एक रियल इस्टेट के बिजनेसमैन ने इनके खिलाफ रंगदारी की शिकायत की थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार