कोलकाताः मेट्रो में कपल की पिटाई के खिलाफ प्रदर्शन करने एकजुट हुई महिलाओं के साथ छेड़छाड़
प्रदर्शन के दौरान तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उनके साथ गाली-गलौज का मामला सामने आया है।
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में चलती मेट्रो ट्रेन में गले मिलने को लेकर हुए विवाद के बाद प्रदर्शन के लिए एकजुट हुई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
प्रदर्शन के दौरान तीन महिलाओं से छेड़छाड़ और उनके साथ गाली-गलौज का मामला सामने आया है। लड़कियों ने बताया कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।
पीड़ित ने कहा, 'हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, अचानक एक व्यक्ति हमारे बीच आ घुसा और हमलोगों को गाली-गलौज करने लगा। जब मैं उससे बात करना चाह तो उसने मुझे धक्का दे दिया।'
Kolkata: 3 women allegedly abused & molested by unknown person during a protest against a couple being beaten up in a metro. Victim says, 'Our protest was peaceful when a man came in & began abusing us. When I tried to talk to him he pushed me.' #WestBengal pic.twitter.com/tfbNjnu9pW
— ANI (@ANI) May 5, 2018
बता दें कि मंगलवार (एक मई) को एक कपल मेट्रो में एक-दूसरे को गले लगा रहे थे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों को गुस्सा आ गया। जानकारी के मुताबिक, युवा कपल के गले लगने पर पहले एक पैसेंजर ने विरोध किया था।
इसे भी पढ़ेंः मेट्रो में गले लगने पर भीड़ ने की कपल की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि दमदम स्टेशन पर कुछ लोगों ने लड़के को मेट्रो से नीचे खींच लिया था और उस पर लात-घूंसे बरसाए थे। लड़की ने बीच-बचाव किया, इस कारण वह भी चोटिल हुई थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक