पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद, महिला की मौत
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया, जबकि एक महिला की मौत हो गई।
highlights
- पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के सुबह 5.30 बजे भारी गोलीबारी की
- गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद, एक जवान के घायल
- शहीद नायक सुबेदार जगराम सिंह तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तरसाना गांव के रहने वाले थे
नई दिल्ली:
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया, जबकि एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक बालाकोट इलाके में शनिवार सुबह पाकिस्तानी गोलीबारी में रुकैया बीबी की मौत हो गई।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के सुबह 5.30 बजे भारी गोलीबारी की।
यह भी पढ़ें : सीएम योगी बोले, ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई मौतें, मीडिया तथ्यों से न करे खिलवाड़
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद मेंढर सेक्टर में सुबह 6.45 बजे तक गोलीबारी बंद हो गई।
मेहता ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने इसके बाद कृष्णा घाटी में शाम 5.0 बजे के करीब फिर से बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की, जिसका भारत ने प्रभावी और दमदार जवाब दिया।'
उन्होंने बताया कि शाम में हुई गोलीबारी में नायक सुबेदार जगराम सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
42 वर्षीय तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तरसाना गांव के रहने वाले थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
मेहता ने कहा, 'गोलीबारी में शहीद हुए जूनियर कमिशंड ऑफिसर तोमर बहादुर और ईमादार सैनिक थे। देश हमेशा उनकी शहादत और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उनका ऋणी रहेगा।'
कृष्णा सेक्टर में ही पाकिस्तानी गोलीबारी में एक और भारतीय जवान के घायल होने की सूचना है।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: कश्मीर के शोपियां में गोलीबारी, आतंकियों के छिपे होने की आशंका
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs RR Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी हैदराबाद की पिच
-
T20 World Cup 2024 टीम में नहीं मिला SRH और LSG के एक भी खिलाड़ी को मौका, IPL के इस टीम का दबदबा
-
CSK vs PBKS Dream11 Prediction : चेन्नई और पंजाब के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुने कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
May 2024 Panchak: आज से शुरू हुआ है गुरू पंचक, अगले 5 दिन ना करें कोई शुभ काम
-
Love Rashifal 2 May 2024: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल