भारत हथियार खरीदने में दुनिया का सबसे बड़ा देश बना, मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ा हथियारों का आयात
एसआईपीआरआई की जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2008-12 और 2013-17 के बीच भारत का हथियार आयात 24 प्रतिशत बढ़ गया है।
highlights
- 2013-17 के दौरान पाकिस्तान का आयात प्रतिशत घटा
- अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश बना
- 2008-12 और 2013-17 के बीच भारत का अमेरिका से हथियार आयात 557 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली:
दुनिया भर में चल रहे संघर्षों के बीच भारत दुनिया का सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश बन गया है। साल 2013-17 के दौरान दुनिया भर के खरीदे गए हथियारों में भारत की हिस्सेदारी 12 फीसदी रही है।
सोमवार को वैश्विक संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2008-12 और 2013-17 के बीच भारत का हथियार आयात 24 प्रतिशत बढ़ गया है।
2013-17 के दौरान आयात किए जाने हथियारों में भारत ने रूस से 62 प्रतिशत तक हथियार खरीदे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान 2008-12 और 2013-17 के बीच भारत का अमेरिका से हथियार आयात 557 फीसदी बढ़ा है।
India was the world’s largest importer of major #Arms in 2013–2017, accounting for 12% of the global total. Read the @SIPRIorg Fact Sheet: https://t.co/3zVawbgjJN #ArmsTransfers #SIPRIFacts pic.twitter.com/P1TnFTqRWG
— SIPRI (@SIPRIorg) March 13, 2018
इस दौरान अमेरिका भारत को दूसरा सबसे ज्यादा हथियार सप्लाई करने वाला देश बन गया। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार विवादों के बीच अमेरिका द्वारा हथियारों का सप्लाई करना चौंकाने वाला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2008-12 की तुलना में 2013-17 में बड़े हथियारों के अंतर्राष्ट्रीय सप्लाई में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
जानिए इस रिपोर्ट से जुड़े कुछ और तथ्य:
1. भारत को हथियार निर्यात करने में रूस (62 फीसदी) के बाद अमेरिका (15%) और इजरायल (11%) की है।
2. भारत के बाद हथियार खरीदने के मामले में सऊदी अरब (10%), मिस्र (4.5%), संयुक्त अरब अमीरात (4.4%), चीन (4.0%), ऑस्ट्रेलिया (3.8%), अलजीरिया (3.7%), इराक (3.4%), पाकिस्तान (2.8%) और इंडोनेशिया (2.8%) हैं।
3. भारत के साथ लगातार संघर्षों के बीच 2018-12 और 2013-17 के बीच पाकिस्तान का हथियार आयात 36 प्रतिशत तक घटा है। पाकिस्तान विश्व हथियार आयात का 2.8 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है।
4. भारत के साथ अमेरिका के कूटनीतिक रिश्तों में आई मजबूती के बाद पाकिस्तान का अमेरिका से हथियार आयात 76 प्रतिशत तक घटा है।
5. वहीं चीन का हथियार आयात 2008-12 और 2013-17 के बीच 19 फीसदी तक घटा है। इसके बावजूद चीन विश्व का पांचवां हथियार आयात करने वाला देश है।
6. अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है। 2013-17 के दौरान विश्व को हथियार निर्यात करने में अमेरिका की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत रही है।
7. अमेरिका के बाद रूस, फ्रांस, जर्मनी और चीन सबसे बड़ा निर्यातक देश है। 2013-17 के दौरान ये पांच देश विश्व में हथियार निर्यात करने में 74 फीसदी की हिस्सदारी रखते हैं।
8. रिपोर्ट के मुताबिक मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे संघर्षों के बीच 2008-12 और 2013-17 के बीच हथियारों की खरीददारी में 103 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2013-17 के दौरान इस क्षेत्र में पूरे विश्व का 32 प्रतिशत हथियार आयात हुआ है।
9. अमेरिका और यूरोपीय देश मध्य-पूर्व में हथियार निर्यात करने में सबसे आगे रहे हैं। 2013-17 में 2008-12 की तुलना में सऊदी अरब का हथियार आयात 225 प्रतिशत बढ़ा है।
और पढ़ें: हवाई यात्रियों की सुरक्षा पर DGCA का बड़ा फैसला, खामी वाले इंजनों पर लगाया बैन
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs RR Dream11 Prediction : हैदराबाद और राजस्थान के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुने कप्तान
-
SRH vs RR Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी हैदराबाद की पिच
-
T20 World Cup 2024 टीम में नहीं मिला SRH और LSG के एक भी खिलाड़ी को मौका, IPL के इस टीम का दबदबा
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
May 2024 Panchak: आज से शुरू हुआ है गुरू पंचक, अगले 5 दिन ना करें कोई शुभ काम
-
Love Rashifal 2 May 2024: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल