logo-image

G20 Summit India 2023: राष्ट्रपति के जी20 डिनर में बाइडेन-सुनक समेत ये मेहमान हुए शामिल, यहां देखें खाने का मेन्यू 

G20 Summit India 2023 : दिल्ली के भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन के सदस्यों के लिए डिनर का आयोजन किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी-20 के रात्रिभोज की मेजबानी की है.

Updated on: 09 Sep 2023, 11:53 PM

नई दिल्ली:

G20 Summit India 2023 : देश की राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन जारी है. पहले दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विदेशी मेहमानों के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में रात्रिभोज का आयोजन किया है. जी-20 के नेताओं के सम्मान में इस डिनर का आयोजन किया गया है. डिनर के दौरान सभी मेहमानों से चर्चा भी होगी. रात्रिभोज का मेन्यू सामने आया है, जिसमें मेहमानों के लिए खास तरह के व्यंजनों के प्रबंध किए गए हैं. आइये देखते हैं डिनर में शामिल होने वाले मेहमानों की पूरी लिस्ट... 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा जी20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया.

आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक, क्रिस्टालिना जॉर्जीवा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के महासचिव माथियास कॉर्मन राष्ट्रपति द्वारा आयोजित जी20 डिनर के लिए भारत मंडपम पहुंचे।

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया.

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना राष्ट्रपति G-20 के रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं.

जापान के पीएम फुमियो किशिदा और उनकी पत्नी युको किशिदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति जी-20 डिनर के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग भारत मंडपम पहुंचे.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस राष्ट्रपति जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट भी भारत मंडपम पहुंचे.

स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं.

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और उनकी पत्नी त्सेपो मोत्सेपे भारत मंडपम पहुंचे.

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज और उनके साथी जोडी हेडन डिनर के लिए पहुंचे.

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और उनकी पत्नी एमिली डेरबौड्रेन्घियेन मिशेल जी-20 रात्रिभोज के लिए पहुंचे.

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और उनके पति हेइको वॉन डेर लेयेन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधान मंत्री ली कियांग राष्ट्रपति द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे.

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जी 20 रात्रिभोज के लिए पहुंचे.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल और उनकी पत्नी किम केओन ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और उनकी पत्नी इरियाना जोको विडोडो भारत मंडपम पहुंचे.

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी राजी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

देखें रात्रिभोज के व्यंजनों का मेन्यू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू G-20 रात्रिभोज की मेजबानी कर रही हैं. भारत मंडपम में इस डिनर का आयोजन किया जा रहा है. यहां देखें रात्रिभोज का मेन्यू.