सर्जिकल स्ट्राइक पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी को जानकारी देगा DGMO
विदेश सचिव एस जयशंकर और डायरेक्टर ऑफ मिलेटरी ऑपरेशन यानि की डीजीएमओ रनवीर सिंह मंगलवार को सासंदों के एक समूह को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी देंगे
नई दिल्ली:
विदेश सचिव एस जयशंकर और डायरेक्टर ऑफ मिलेटरी ऑपरेशन यानि की डीजीएमओ रनवीर सिंह मंगलवार को सासंदों के एक समूह को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी देंगे। गौरतलब है कि लोकसभा सचिवालय की तरफ से एक नोट जारी करके पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी देने के लिए कहा गया था।
पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में ये जानकारी दी जाएगी। यह कमेटी वर्तमान में भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर सर्जिकल स्ट्राइक के महत्व को लेकर चर्चा करेगी।इससे पहले भी रक्षा के मुद्दे पर डीजीएमओ पार्लियामेंट्री कमेटी को सर्जिकल स्ट्राइक पर ब्रीफिंग कर चुकी है। एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के रजौरी में सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की है जिसमें सेना का एक जवान भी शहीद हो गया।
गौरतलब है कि उरी में सेना मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने एलओसी पार जाकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी जिसमें 50 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे और उनके कई लॉन्चिंग पैड को इंडियन आर्मी ने तबाह कर दिया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें