दिल्ली में कोहरे के कारण 18 ट्रेनें रद्द, 35 ट्रेनें हुईं लेट
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 35 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह सर्द रही और कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 35 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और पांच के समय में फेरबदल किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, 'सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के अलावा दिन में भी हल्का कोहरा छाया रहेगा।'
अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें: उत्तर प्रदेश के पर्यटन को संवारेगी सरकार, विश्व बैंक करेगा 260 करोड़ की मदद
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार