पाकिस्तान में बनी पहली ट्रांसजेंडर न्यूज़ एंकर, सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा
न्यूज चैनल कोहे-नूर पर शनिवार को एक ट्रांसजेंडर एकंर ने खबर पढ़ी तो पाकिस्तान के इस कदम की सराहना हर तरफ होने लगी।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान के न्यूज चैनल कोहे-नूर पर शनिवार को एक ट्रांसजेंडर एकंर ने जैसे ही खबर पढ़ी, सोशल मीडिया पर इसकी ज़ोर-शोर से सराहना होने लगी। इस ट्रांसजेंडर एकंर का नाम मारवीय मलिक है और अब वो हर रोज जनता को खबरों से रूबरू कराएंगी।
इस चैनल के री-लॉन्च में एंकर बनने वाली मारवीय मलिक लाहौर की रहने वाली हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। पाकिस्तान की ताज़ा जनगणना में किन्नरों की कुल जनसंख्या 10418 है।
बीबीसी के पत्रकार शिराज हसन ने माविया मलिक की तस्वीर को ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर, अब टीवी पर।
#Pakistan first transgender news caster on screen now - Maavia Malik pic.twitter.com/uXJipyrEfL
— Shiraz Hassan (@ShirazHassan) March 23, 2018
बता दे कि हाल ही में पाकिस्तानी संसद ने थर्ड जेंडरों के साथ होने वाली शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना को रोकने के लिए एक बिल भी पारित किया है। बिल के मुताबिक ट्रांसजेंडर को किसी भी तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना पहुंचाई गई तो दोषी व्यक्ति दंड का अधिकारी होगा।
अगर यह बिल कानून बन पाता है तो यह ट्रांसजेंडरों को अपने लिंग का निर्धारण करने तथा सरकारी कार्यालयों में इसके आधार पर पंजीकरण का अधिकार देगा।
और पढ़ें: जाने किन्नर जोइता मंडल के जज बनने की कहानी, समाज को दे रही नई सीख
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल