अर्थव्यवस्था में तेज हुई रिकवरी, फरवरी में कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट बढ़कर 5.3 फीसदी हुई
भारतीय अर्थव्यस्था में रिकवरी की रफ्तार जोर पकड़ती नजर आ रही है। फरवरी महीने में आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 5.3 फीसदी रही।
highlights
- भारतीय अर्थव्यस्था में रिकवरी की रफ्तार जोर पकड़ती नजर आ रही है
- फरवरी महीने में आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 5.3 फीसदी रही
- ग्रोथ रेट में आई तेजी की वजह रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर और सीमेंट उत्पादन में आई तेजी रही
नई दिल्ली:
भारतीय अर्थव्यस्था में रिकवरी की रफ्तार जोर पकड़ती नजर आ रही है। फरवरी महीने में आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 5.3 फीसदी रही।
ग्रोथ रेट में आई तेजी की वजह रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर और सीमेंट उत्पादन में आई तेजी रही।
आठ कोर सेक्टर में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रॉडक्ट्स, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और बिजली आते हैं। फरवरी में कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट महज 0.6 फीसदी थी जबकि जनवरी में यह 6.1 फीसदी थी।
फरवरी महीने में पेट्रोलियम रिफाइनरी प्रॉडक्शन की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही जबकि पिछले साल समान महीने में यह ग्रोथ रेट नकारात्मक 2.8 फीसदी थी।
वहीं फर्टिलाइजर और सीमेंट प्रॉडक्शन की ग्रोथ रेट 5.3 फीसदी और 22.9 फीसदी रही। हालांकि कोयला और स्टील उत्पाद की ग्रोथ रेट 1.4 फीसदी और 5 फीसदी रही जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह दर 6.6 फीसदी और 8.7 फीसदी थी।
कोर सेक्टर में आई तेजी का औद्योगिक उत्पादन पर भी असर होता है, क्योंकि कुल उत्पादन में इन आठों क्षेत्रों की हिस्सेदारी करीब 41 फीसदी होती है।
और पढ़ें: दलित आंदोलन में हिंसा से बिगड़े हालात, हरकत में आया गृह मंत्रालय
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल