छत्तीसगढ़: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पंचायत ने करवा दिया लड़की का मुंडन
छत्तीसगढ़ में बैगा समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया, बाद में पंचायत में शिकायत करने पर लड़की पर उल्टे आरोप लगाकर उसके आधे सर को मुंडवा दिया गया।
नई दिल्ली:
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह के गृह जिले कवर्धा में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ पंचायत वालों की शर्मनाक करतूत सामने आई है।
कवर्धा के कुकदर थाना अंतर्गत दबंगों ने बैगा समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया, बाद में पंचायत में शिकायत करने पर लड़की पर उल्टे आरोप लगाकर उसके आधे सर को मुंडवा दिया गया।
बता दें कि सर मुंडवाने की यह घटना 5 फरवरी की है। पुलिस के अनुसार, लड़की के साथ छेड़छाड़ की यह घटना 21 जनवरी की है जब वह काम करने बाहर गई थी। जिसके बाद उसने अपने माता-पिता को बताया जिन्होंने इसकी शिकायत पंचायत में की।
4 फरवरी को पंचायत ने लड़की के परिवारवालों को अजीबोगरीब तरीके से कहा कि छेड़छाड़ की घटना के बाद लड़की अशुद्ध हो गई।
नाबालिग लड़की के खिलाफ यह फैसला उसके अपने जनजाति समुदाय के पंचायत ने लिया। अधिकारी के मुताबिक, अगले दिन 5 फरवरी को 3 महिलाओं सहित कम से कम 10 लोगों ने मिलकर लड़की के सर को मुंडवाया।
हालांकि बाद में पुलिस ने क्रूरता कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में दोषी अर्जुन यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें: लखनऊ विश्वविद्यालय का निर्देश, वेलेंटाइन डे के दिन कैंपस में छात्र घूमेंगे तो होगी कार्रवाई
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल