जम्मू-कश्मीर: सुंजवान आतंकी हमले में घायल गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म
जम्मू-कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप में हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमले में घायल एक गर्भवती महिला ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया।
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप में हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमले में घायल एक गर्भवती महिला ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया।
आतंकियों की गोली से घायल हुई महिला को काफी चोटें आई थी, आर्मी के डॉक्टरों ने उसकी जान को खतरे से बाहर निकाला और उसने सी-सेक्शन के जरिये एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
बच्ची के जन्म के बाद महिला ने कहा, 'मैं अपनी और अपनी बच्ची का जान बचाने के लिए उन सबको धन्यवाद देती हूं।'
ऑपरेशन करने के बाद आर्मी डॉक्टर ने कहा, 'यह एक सामान्य मामला नहीं था। स्त्रीरोग विशेषज्ञ होने के नाते हमारा हमेशा का लक्ष्य रहा है कि महिला जाने वक्त गोद में एक स्वस्थ बच्चा लेकर जाए। यह अस्पताल और हमारी टीम के लिए खुशी का क्षण था। मरीज काफी खुश है।'
Army doctors saved life of a pregnant lady injured in terror attack on #SunjwanArmyCamp, she delivered a baby girl through c-section last night; lady says, 'I am very thankful to them for saving me and my baby' pic.twitter.com/iOSwLhsnrv
— ANI (@ANI) February 11, 2018
अस्पताल कमांडेंट ने कहा कि शनिवार शाम अन्य घायल मामलों के साथ ही यह काफी चुनौतीपूर्ण मामला था क्योंकि इसमें महिला को गोली लगने के कारण समय पूर्व प्रसव हो रहा था।
उन्होंने कहा, 'जिस तरह से हमारी टीम ने काम किया उस पर हमें गर्व है। हमारी टीम ने बहुत अच्छा काम किया। मां और बच्चे दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।'
गौरतलब है कि शनिवार को सुंजवान में आर्मी कैंप इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए, साथ ही एक नागरिक की भी मौत हो गई।
इसके अलावा गर्भवती महिला के साथ 10 और लोग भी घायल हुए थे। इसके बाद सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया था।
और पढ़ें: पाकिस्तान ने सुंजवान आर्मी कैंप पर हमले के आरोपों को नकारा, कहा- गैर जिम्मेदार है भारतीय मीडिया
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर