इलाहाबाद में फिर तोड़ी गई अंबेडकर की प्रतिमा
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक बार फिर संविधान निर्माता की प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद लोगों में नराजगी का माहौल है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक बार फिर संविधान निर्माता की प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद लोगों में नराजगी का माहौल है। लोगों के गुस्से को देखते हुए प्रशासन ने अस्थायी रूप से प्रतिमा को जुड़वा दिया है और 48 घंटे में नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया है।
इससे पहले इलाहाबाद के झूंसी इलाके में अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी गई थी।
यह मामला इलाहाबाद के बहरिया थाना क्षेत्र चक के साधोपुर गांव का है। यहां रविवार को अराजक तत्वों ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पहुंचे भारी पुलिस बल और प्रशासन ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल मूर्ति को अस्थाई रूप से जुड़वा दिया और गुस्साए लोगों को शांत कराया।
पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को भरोसा दिलाया कि 48 घंटों के अंदर टूटी हुई मूर्ति हटवाकर इसकी जगह नई लगवा दी जाएगी। मूर्ति किसने और किस मकसद से तोड़ी, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। आशंका है कि माहौल खराब करने की नीयत से किसी ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी