नोटबंदी से मोदी नहीं बल्कि नब्बे फीसदी लोग हो गए हैं फकीर: मायावती
मायावती ने कहा,
नई दिल्ली:
भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर लखनऊ में रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी को महापुरुषों का अपमान बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा के नेताओं को बाबा साहेब का आभार मानना चाहिए।
मायावती ने कहा, "अंबेडकर ने एकजुट होने का संदेश दिया था। भेदभाव खत्म करने के लिए एकजुट होना जरूरी है।"
उत्तर प्रदेश में चुनाव की सरगर्मियों के बीच मायावती ने कहा कि सपा को हाथी से डर लग रहा है। अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वो सरकारी पैसे को पानी की तरह बहा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने कहा, समाजवादी पार्टी के साथ यूपी में गठबंधन की बात काल्पनिक
भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए बसपा सुप्रीमो बोलीं कि भाजपा जातिवादी व्यवस्था लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटना चाहती हैं। नोटबंदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस कदम से मोदी नहीं बल्कि 90% जनता फ़कीर हो गई है।
कांग्रेस पर आरोप जड़ते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने कभी संविधान का फायदा दलितों तक नहीं पहुँचने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को अपने पैरों पर खड़ा नहीं होने दिया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी