logo-image

पाकिस्तान की गोलीबारी में घायल जवान की मौत, इस महीने 18 बार सीजफायर का हो चुका है उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक जवान जयद्रथ सिंह की मौत हो गई।

Updated on: 22 Jul 2017, 11:03 AM

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक जवान जयद्रथ सिंह की मौत हो गई।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को राजौरी में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया था, पाकिस्तान की गोलीबारी में राइफलमैन जयद्रथ सिंह को गोली लगी थी। जयद्रथ सिंह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले थे।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 'पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। सेना ने मजबूती और प्रभावी तरीके से इसका जवाब दिया।'

आपको बता दें की इस महीने पाकिस्तान ने 18 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसमें 9 सुरक्षाबलों, 11 आम नागरिक की मौत हुई है। जबकि 18 लोग घायल हुए हैं।

और पढ़ें: सेना के पास महज दस दिनों की लड़ाई के लिए गोला-बारूद का रिजर्व