सीलिंग के विरोध में दिल्ली के व्यापारियों का आंदोलन, करीब 8 लाख दुकाने रहेगी बंद
दिल्ली के विभिन्न बाजारों में चल रहे सीलिंग के विरोध में मंगलवार को शहर के तीन लाख से ज्यादा व्यापारी रामलीला मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन कर प्रदर्शन करने वाले हैं।
highlights
- महारैली के लिए 500 से ज्यादा बसों का इंतजाम किया गया है
- प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के करीब 3 हजार बाजारों की 8 लाख दुकाने बंद
नई दिल्ली:
दिल्ली के विभिन्न बाजारों में चल रहे सीलिंग के विरोध में मंगलवार को शहर के तीन लाख से ज्यादा व्यापारी रामलीला मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन कर प्रदर्शन करने वाले हैं।
दिल्ली के कई इलाकों से व्यापारिक संगठन और वर्कर लाखों की संख्या में पहुंच कर विरोध दर्ज कराने पहुंचने वाले हैं। विरोध के दौरान दिल्ली के सभी इलाकों में दुकान बंद रहेंगे।
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के करीब 3 हजार बाजारों की 8 लाख दुकाने बंद रहेंगे। इस महारैली के लिए 500 से ज्यादा बसों का इंतजाम किया गया है।
बता दें कि दिल्ली में नगर निगमों द्वारा सीलिंग अभियान चलाया जा रहा है।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से प्रस्तावित मास्टर प्लान-2021 के तहत बंद किए जा रहे दुकानों से परेशान व्यापारियों का कहना है कि वे बेरोजगार हो रहे हैं।
सीलिंग बंद नहीं किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भूख हड़ताल करने का ऐलान कर चुके हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा था, 'हमारे व्यापारी भूखे मर रहे हैं, हम उन्हें भूखे मरने नहीं देंगे। अगर 31 मार्च तक सीलिंग बंद नहीं हुई तो अपने व्यापारियों के साथ हम भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।'
दिल्ली सरकार का कहना है कि शहर के विभिन्न बाजारों में चल रहे सीलिंग अभियान ने व्यापारियों पर कहर बरपाया है और हजारों श्रमिकों को बेरोजगार कर दिया है।
और पढ़ें: SC/ST एक्ट पर रास नहीं आ रहा सुप्रीम फैसला, राष्ट्रपति से दखल की मांग
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी