logo-image

लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह की पत्नी अस्पताल में भर्ती, अनशन के दौरान बिगड़ी तबीयत

लांस नायक की पत्नी ऋचा सिंह की अनशन के दौरान अस्पताल में हुई भर्ती, जवानों से घरेलू काम कराने के विरोध में कर रही थी प्रदर्शन

Updated on: 16 Jan 2017, 09:11 PM

नई दिल्ली:

सेना के जवानों से घरेलू काम कराने के खिलाफ अनशन पर बैठी लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह की पत्नी की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लांस नायक की पत्नी ऋचा सिंह को संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराना गया।

सेना में जवानों से घरेलू काम कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने वाले यज्ञ प्रताप सिंह की पत्नी ऋचा सिंह ने शुक्रवार से अनशन शुरू किया था। ऋचा सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके पति का मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद वह फतेहगढ़ में अनशन पर बैठी थी।

यज्ञ प्रताप की पत्नी ऋचा मध्यप्रदेश के रीवा जिले की बोदाबाग कालोनी में अपने बेटे के साथ किराए के मकान में रहती हैं और यही अनशन कर रही थीं। रविवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ऋचा मांग कर रही है कि सेना के जवानों को सेवादारी के काम से हटाकर सीमा पर तैनात किया जाए और सभी सैनिकों को मोबाइल फोन दिया जाए, ताकि वे परिवार के संपर्क में रह सकें। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने बताया कि, 'स्वास्थ्य बिगड़ने पर ऋचा को संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने रस पिलाया।'

और पढ़ें- Video विवाद: सेना और बीएसएफ जवानों की पत्नियां आईं सामने, यज्ञ प्रताप की पत्नी ने कहा पति भूख हड़ताल पर बैठे हैं