आज है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा विधि और महत्व
दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पर्व या अन्नकूट त्योहार मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय पूजा की जाती है और भगवान को 56 भोग लगाया जाता है।
नई दिल्ली:
दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पर्व या अन्नकूट त्योहार मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय पूजा की जाती है और भगवान को 56 भोग लगाया जाता है।
मान्यताओं के अनुसार इस दिन भारी बारिश से ब्रज को बचाने के लिये भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन इंद्र के घमंड को चूर किया था।
यह उत्सव कार्तिक माह की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन सुबह-सुबह गाय के गोबर से गोबर्धन बनाया जाता है। जो मनुष्य के आकार के होते हैं। गोबर्धन तैयार करके उसे फूलों और पेड़ों की डालियों से सजाते हैं। फिर शाम को इसकी पूजा की जाती है।
गोवर्धन पूजा में धूप, दीप, नैवेद्य, जल, फल, खील, बताशे आदि का इस्तेमाल किया जाता है। गोवर्धन में ओंगा यानि अपामार्ग की डालियां जरूर रखनी ज़रूरी होती हैं।
भगवान कृष्ण ने वृंदावन के लोगों कहा थी कि वो प्राकृति की पूजा किया करें, क्योंकि प्राकृति उन्हें सबकुछ उपलब्ध कराती है। इसलिए ही इसदिन से गोवर्धन पूजा की जाती है।
और पढ़ें: PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सैनिकों के साथ मनाई दिवाली
इस वर्ष गोवर्धन पूजा या अन्नकूट दिवस 20 अक्टूबर 2017 यानि शुक्रवार को है। लोग इस दिन अपनी दुकानों की पूजा करते हैं। खासकर वो जो लोहे के काम करते हैं।
और पढ़ें: दीवाली के मौके पर सुषमा ने पाक को दिया तोहफा, मिलेगा मेडिकल वीजा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर