ड्रग्स केस में ठाणे की अदालत ने ममता कुलकर्णी के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट
ममता पर आरोप है कि दुबई में विकी गोस्वामी के साथ मिलकर ममता 2000 करोड़ के ड्रग्स का कारोबार करती थी।
नई दिल्ली:
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के खिलाफ साल 2002 में हुए 2000 करोड़ के ड्रग्स के मामले में ठाणे की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
अदालत ने कहा कि अगर ममता कुलकर्णी ने सरेंडर नहीं किया तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। इस मामले में अब तक भारत में दस लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
ममता पर आरोप है कि दुबई में विकी गोस्वामी के साथ मिलकर ममता 2000 करोड़ के ड्रग्स का कारोबार करती थी। इसके तहत ममता मोरक्को और कोलबिया के नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल थी।
ड्रग्स तस्करी के मामले में दुबई में विकी गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया था और बाद में वो रिहा हो गया था। बताया जाता है कि ममता इस समय कीनिया में विकी गोस्वामी के साथ पिछले कुछ सालों से रह रही है।
2016 में यह मामला कोर्ट में सामने आया था जिसके बाद अदालत ने ममता को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। ठाणे पुलिस ने पिछले साल महाराष्ट्र के सोलापुर में एवोन लाइफसाइंस पर छापा मारा था और वहां पुलिस को दो हजार करोड़ रुपये के कीमत की करीब 18.5 टन एफेड्रिन बरामद हुई थी।
ठाणे पुलिस के अनुसार, एफेड्रिन सोलापुर के एवोन लाइफसाइंस से केन्या में विक्की गोस्वामी के नेतृत्व वाले मादक पदार्थ गिरोह को भेजा जाने वाला था। पुलिस ने इस मामले में 10 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पिछले साल सितंबर में मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता कुलकर्णी के वकीलों ने उनके बयान का एक रिकॉर्डेड विडियो दिखाया था, जिसमें ममता को बेगुनाह बताया था।
और पढ़ें: देखिए कैसे दिल्ली की लड़की ने अक्षय को पटका, खिलाड़ी कुमार ने कहा 'याद रखूंगा'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर