छत्तीसगढ़: बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, चर्चा जारी
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष दल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है।
रायपुर:
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष दल कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई है। इस अविश्वास प्रस्ताव पर शीतकालीन सत्र के चौथे और आखिरी दिन चर्चा जारी रही। कांग्रेस ने 168 बिंदुओं के साथ सदन में चार्जशीट दाखिल की है।
सुबह में कांग्रेस विधायक ने बहस शुरु करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार कई फ्रंट पर नाकामयाब रही है और इसके मंत्री घोटालों में शामिल है।
कांग्रेस के सदस्यों धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा और अरूण वोरा समेत अन्य विधायकों ने कहा कि राज्य में सरकार बेरोजगारों के साथ छल कर रही है तथा फर्जी जाति प्रमाणपत्र धारी व्यक्तियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
कांग्रेस विधायकों ने कहा कि राज्य 'अघोषित वित्तीय संकट' है। उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर हमले का भी आरोप लगाया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, रेप और शोषण के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है।
सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने चुनाव से पहले जो भी वादा किया था वह पूरा नहीं किया। किसानों की हालत खराब है। किसानों को फसल बीमा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
इसे भी पढ़ें: आदर्श घोटाले के नाम पर कांग्रेस की छवि की गई खराब: चव्हाण
सत्तापक्ष के सदस्यों ने कहा कि विपक्ष ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। लेकिन यह सभी आरोप सत्य से परे हैं। राज्य में भाजपा के 14 वर्ष के शासन में कई योजनाएं लागू की गईं और उसका सफल क्रियान्वयन किया गया। यही कारण है कि लगातार राज्य की जनता भाजपा पर विश्वास जता रही है।
सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। मान जा रहा है है ये चर्चा मध्यरात्रि तक चल सकती है।
इसे भी पढ़ें: हिमाचल में सीएम पद पर सस्पेंस बरकरार, बीजेपी पर्यवेक्षक वापस लौटे
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी