कसौली में गोलीबारी के शिकार दूसरे पीड़ित की भी मौत
कसौली में कथित तौर पर की गई गोलीबारी के शिकार एक अन्य पीड़ित की रविवार को मौत हो गई।
शिमला:
हिमाचल प्रदेश के कसौली में अवैध निर्माण गिराने की मुहिम के दौरान एक अतिथि गृह के मालिक द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी के शिकार एक अन्य पीड़ित की रविवार को मौत हो गई। वह 12 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहा था।
इससे पहले सोलन जिले में अवैध निर्माण गिराए जाने की मुहिम के दौरान नारायणी अतिथि गृह के मालिक विजय सिंह ने सहायक टाउन प्लानर शशि बाला शर्मा (51) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी गुलाब सिंह एक मई को उस समय गोली लगने से घायल हो गए थे, जब विजय सिंह ने अवैध निर्माण गिराए जाने के लिए तैनात कर्मचारियों पर गोलियां चला दी थीं।
गुलाब सिंह को चंडीगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन व रिसर्च रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
आरोपी को इस घटना के दो दिन बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया था। वह पुलिस रिमांड पर है।
विजय सिंह ने अधिकारियों पर शीर्ष अदालत के उसके अतिथि गृह में अवैध निर्माण को गिराए जाने के आदेश के क्रियान्वयन पर जोर देने पर गोली चलाई।
शीर्ष अदालत ने कसौली इलाके के 13 होटलों व रिसॉर्ट में अवैध निर्माण को गिराए जाने का आदेश दिया था। अदालत ने गोलीबारी की घटना का स्वत: संज्ञान लिया।
इसे भी पढ़ें: कसौली मर्डर: महिला अफसर को गोलियों से भूनने वाला आरोपी गिरफ्तार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी