World AIDS Day: एचआईवी वायरस से जुड़े इन मिथ को करें दूर
दुनियाभर में एक दिसंबर को एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। एड्स से बचने के लिए और जागरूकता फ़ैलाने के लिए अभियान चलाया जाता है।
नई दिल्ली:
दुनियाभर में एक दिसंबर को एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। एड्स से बचने के लिए और जागरूकता फ़ैलाने के लिए अभियान चलाया जाता है। एड्स के बारे में कम जानकारी और इलाज के आभाव के कारण इस बीमारी से कई मिथ जुड़े हुए है।
अक्सर एड्स पीड़ित मरीजों को अछूत माना जाता है और इसे लेकर कई प्रकार की ग़लतफहमी है। एड्स से जुड़े मिथकों को करें दूर:
मिथ- HIV पीड़ित को छूने से एड्स फैलता है
अक्सर ये आपने यह सुना होगा कि अगर कोई HIV पीड़ित है तो उसके छूने से एड्स फैलता है। यह वाइरस हवा से भी नहीं फैलता है। एचआईवी कभी भी किसी को छूने, गले लगाने या अपने हाथ मिलाते हुए नहीं फैलता है।
मिथ- आपको किसी से भी HIV
यह सच नहीं है। यह वायरस सिर्फ HIV पॉज़िटिव व्यक्ति से ही दूसरों में फैल सकता है। अनसेफ सेक्स, इस्तेमाल की हुई सीरिंज, HIV संक्रमित खून चढ़ाने से HIV फैलता है। अगर प्रेग्नेंट महिला HIV पॉजिटिव है तो बच्चे को भी इसका खतरा हो सकता है।
मिथ- टैटू या पियर्सिंग से HIV/AIDS
जब टैटू या पियर्सिंग आर्टिस्ट HIV पॉज़िटिव व्यक्ति पर इस्तेमाल की गई सुई को बिना साफ किए आप पर इस्तेमाल करे। हांलाकि, इससे बचने के लिए सभी आर्टिस्ट हर नए क्लाइंट के लिए नई सुई का इस्तेमाल करते हैं।
मिथ- मच्छर से फैलता है HIV
ऐसा मिथ है कि HIV/AIDS पीड़ित को काटा हुआ मच्छर अगर आपको काटे तो इससे आप में भी यह वायरस फ़ैल सकता है।
मिथ- पानी से HIV/AIDS
HIV पीड़ित के स्विमिंग पूल में नहाने, उसके कपड़े धोने और यहां तक कि झूठा पानी पीने से किसी दूसरे को HIV नहीं होता।
मिथ- एक साथ खाना खाने या पकने से होता है एड्स
यह सच नहीं है। एक साथ खाने से या एक ही बर्तन में खाना पकाने से एड्स नहीं फैलता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें