VIDEO: अब भारत में महिलाओं को मिलेगी 'पीरियड्स लीव', दर्द बर्दाश्त करके नहीं करना पड़ेगा काम
महिलाओं की इस तकलीफ को ध्यान में रखते हुए मुबंई की 'कल्चर मशीन' और 'गोजुप' कपंनियों ने 'फर्स्ट डे ऑफ पीरियड लीव' पॉलिसी निकाली है, जिसमें महिलाएं पीरियड के पहले दिन छुट्टी ले सकेंगी और उनसे कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा।
नई दिल्ली:
महिलाओं के लिए हर महीने पीरियड्स का समय सबसे कष्टदायक होता है। इस दौरान महिलाओं को न केवल असहनीय दर्द बर्दाश्त करना पड़ता है, बल्कि आॅफिस में रहकर अपना सौ प्रतिशत काम भी देना होता है।
लेकिन भारत की दो कंपनियों ने महिलाओं के लिए एक विशेष तोहफा दिया है। जी हां, अब आॅफिस में काम करने वाली महिलाओं को पीरियड्स के दौरान डिप्रेशन में काम करने की कोई जरूरत नहीं है।
महिलाओं की इस तकलीफ को ध्यान में रखते हुए मुबंई की 'कल्चर मशीन' और 'गोजुप' कपंनियों ने 'फर्स्ट डे ऑफ पीरियड लीव' पॉलिसी निकाली है, जिसमें महिलाएं पीरियड के पहले दिन छुट्टी ले सकेंगी और उनसे कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा।
और पढ़ें: AC के बिना नहीं रह सकते तो हो जाइये सावधान! हो सकती है ये सारी बीमारियां
आज भी हमारे देश में मेन्ट्रुअल टॉपिक पर बात करना एक शर्मनाक विषय माना जाता है और महिलाएं भी इन दिनों को बिना कुछ कहे काम का बोझ सहती रहती हैं। ऐसे में इन कंपनियों को महिलाओं को कष्ट भरे दिनों में लीव देना उनके लिए राहत की सांस है।
कल्चर मशीन ने इस पॉलिसी की पहल की है। इस कपंनी में 75 महिलाएं है और सब इस पॉलिसी का पता लगने पर चौंक गई और बहुत खुश हुई। इन महिलाओं के इस रिएक्शन का एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो में उन्होंने खुशी जताई है कि वह कंपनी की इस सराहनीय पहल से बेहद खुश हैं।
वहीं, शिवसेना की वरिष्ठ पार्षद शीतल महात्रे ने मांग की है कि सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी संस्थाओं में काम कर रही महिलाओं को एक महीने में एक बार 'पीरियड्स लीव' मिलना चाहिए। महात्रे ने कहा, 'मैंने एक प्रस्ताव का नोटिस दिया, जिसमें कहा गया कि सदन द्वारा इस पहल पर चर्चा और इसे पारित किया जाना चाहिए कि महिलाओं को माहवारी के पहले दिन अवकाश दिया जाए।' उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं इन दिनों होने वाले असहनीय दर्द जैसी समस्याओं में मदद करना है। महात्रे ने दावा किया कि चीन सहित सात देशों में इस तरह की छुट्टी की मंजूरी है।
बता दें इटली सहित दुनिया में कई ऐसे देश है, जहां कामकाजी महिलाओं को तीन दिन का सवेतन माहवारी अवकाश दी जाती है। इंडोनेशिया में कंपनियों को पीरियड्स के दिनों में औरतों से कम काम लेने की इजाजत दी गई है। जापान में सन् 1947 से ही लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में छुट्टियां मिलती हैं।
और पढ़ें: कुमार विश्वास ने अमिताभ बच्चन के नोटिस पर दिया जवाब, हरिवंश राय बच्चन की कविता से कमाए '32 रूपये'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Deepika Chikhlia Net Worth: हर मामले में राम जी से आगे रहीं सीता मां, राजनीति से लेकर संपत्ति तक दी टक्कर, जानें नेटवर्थ
-
Bangaram: एक्ट्रेस से फिल्म मेकर बनीं सामंथा रुथ प्रभु, नई फिल्म बंगाराम की अनाउंसमेंट
-
Maninee De Molestation: 7 साल की उम्र में एक्ट्रेस के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़, अब बरसों बाद बयां किया दर्द
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा