मेटैलिक, पर्पल कलर के लिपशेड से पाएं स्मार्ट लुक, दिखें स्टाइलिश
अब लाल, गुलाबी रंग के पारंपरिक लिपशेड छोड़कर स्टाइलिश और नए रंग के लिपशेड अपनाने का फैशन बढ़ता जा रहा है।
नई दिल्ली:
अब लाल, गुलाबी रंग के पारंपरिक लिपशेड छोड़कर स्टाइलिश और नए रंग के लिपशेड अपनाने का फैशन बढ़ता जा रहा है। ट्रेंड में छाए नए रंगों के लिपशेड आपको और ज्यादा स्मार्ट लुक देते हैं। बोल्ड ऑरेंज और मेटैलिक रंग की लिपस्टिक आप आजमा सकती हैं, जो आपको दूसरों से अलग दिखाएंगी। फैशन प्रोडक्ट्स के ऑनलाइन स्टोर 'जपाइल डॉट कॉम' की क्रिएटिव हेड शैलजा मित्तल ने कुछ लिपशेड्स के बारे में जानकारियां दी हैं, जो आजकल बेहद ट्रेंड में हैं:
- इस मौसम में मेटैलिक शेड और गहरे लाल या मरून रंग वाले लिपस्टिक शेड फैशन में रहेंगे। कंप्लीट लुक के लिए आंखों पर सिल्वर आईलाइनर लगाएं। ये लोक कॉलेज गर्ल्स के बीच काफी फेमस।
- सल्ट्री लुक के लिए ग्रे या टॉप्स लिपशेड लगाएं।
- आप चाहें तो 1990 के लुक को भी आजमा सकती हैं, जो अभी बेहद चलन में हैं। आप सुनहरे हाइलाइटर के साथ होठों का आकर्षण बढ़ा सकती हैं।
- आपके पास लाल, गोल्ड, टॉप मेटैलिक, पर्पल, न्यूड ग्लॉस और बेरी शेड के लिपस्टिक जरूर होने चाहिए।
- इस सीजन में न्यूट्रल रंगों के ड्रेसेज के ऊपर गहरे गुलाबी और इलेक्ट्रिक ऑरेंज रंग के लिपशेड बहुत ज्यादा फैशन में रहेंगे।
- सिल्वर (चांदी जैसे रंग के), ब्रॉन्ज (तांबई) जैसे शिमर लिप ग्लॉस सिपंल लुक को भी ग्लैमरस बना देंगे।
- सोशल मीडिया या रैंप पर ग्लिटर लिप्स इस सीजन बहुत ज्यादा चलन में रहे हैं। गर्मियों में ग्लिटर ज्यादा चलन में नहीं रहते, लेकिन इस बार यह गलत साबित हुआ है।
- मेटैलिक लिप शेड हमें 'रॉक एंड रोल' के दौर में वापस ले जाते हैं। इसे ध्यान से लगाएं, सादे कपड़ों और कम मेकअप में इस शेड की लिपस्टिक लगाने से होठों की खूबसूरती और उभरती है।
और पढ़ें: मानसून में गहनों की बनाये रखें चमक, रंगत यूं रखें बरकरार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Shah Rukh Khan Son: बेटे अबराम के साथ KKR को सपोर्ट करने पहुंचे शाहरुख, मैच से तस्वीरें वायरल
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी