'बिग बॉस' फेम एजाज खान को ड्रग्स रखने के जुर्म किया गया गिरफ्तार
विवादों में घिरे रहने वाले अभिनेता को बेलापुर के एक होटल के कमरे से प्रतिबंधित 'एक्सटेसी' टैबलेट की आठ गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया, जो रेव पार्टियों में लोकप्रिय है।
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान को प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एजाज को नवी मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सोमवार रात गिरफ्तार किया गया।
विवादों में घिरे रहने वाले अभिनेता को बेलापुर के एक होटल के कमरे से प्रतिबंधित 'एक्सटेसी' टैबलेट की आठ गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया, जो रेव पार्टियों में लोकप्रिय है।
अधिकारियों ने कहा कि 'बिग बॉस' प्रतियोगी रह चुके एजाज को मंगलवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: #MeToo: आलोक नाथ, साजिद खान को कारण बताओ नोटिस देगा FWICE
ऐसा पहली बार नहीं है, जब एजाज कानून के शिकंजे में फंसे हो। दो साल पहले एक ब्यूटीशियन को अश्लील संदेश भेजने के मामले में भी उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार