'दिल चोरी सड्डा हो गया' के साथ 2 साल बाद होगी यो यो हनी सिंह की वापसी!
भारतीय संगीत उद्योग में अपनी अनोखी शैली के कारण लोगों का मनोरंजन करने वाले हनी सिंह एक और गीत के साथ तैयार हैं।
मुंबई:
भारतीय संगीत उद्योग में अपनी अनोखी शैली के कारण लोगों का मनोरंजन करने वाले हनी सिंह एक और गीत के साथ तैयार हैं। भारत में हिप-हॉप और रैप संगीत का दूसरा नाम हनी सिंह है। जब भी संगीत की इन दो शैली को याद किया जाता है तब हनी सिंह का नाम ही जुबान पर आता है।
प्यार का पंचनामा के निर्माताओं की अगली पेशकश, कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गीत 'दिल चोरी सड्डा हो गया' से हनी सिंह दमदार वापसी करेंगे। फिल्म का यह पार्टी नंबर सांग 26 दिसंबर को रिलीज होगी।
अपने गाने के बारे में हनी सिंह ने कहा, 'अपने प्रशंसकों के सामने नया गीत पेश करते हुए मैं बहुत खुश हूं। मैंने हमेशा हंस राज हंस जी के काम की सराहना की है और उनके गीत को हिंदी लिरिक्स के साथ एक भांगड़ा का रूप देना काफी मजेदार रहा। मेरे सभी प्रशंसकों के लिए बहुत सारा प्यार, जो मेरे गीत का इंतजार कर रहे थे।'
उन्होंने कहा, 'टी-सीरीज के साथ मेरा संबंध कई वर्ष पुराना है। उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है। पहले भी हमने एकसाथ कई बेहतरीन काम किए हैं।'
हनी के पिछले गीत चार बोतल वोडका, ब्लू आइज, धीरे धीरे को इसी बैनर के तहत रिलीज किया गया था और इन गीतों को आज भी पसंदीदा पार्टी नंबर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का फर्स्ट लुक जारी, इस डेट को होगी रिलीज
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक