शशि कपूर को सांताक्रूज श्मशानघाट में दी गई अंतिम विदाई; अमिताभ, रणबीर समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
शशि कपूर की साथी कलाकार सिमी ग्रेवाल ने उनके निधन को 'एक युग का अंत' बताया।
नई दिल्ली:
दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता शशि कपूर को मंगलवार दोपहर सांता क्रूज हिंदू श्मशान घाट पर अंतिम स्ंस्कार किया गया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, राजीव रपीर, अभिषेक बच्चन और सैफ़ अली खान जेसे अभिनेत भी मौजूद थे।
इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए शशि कपूर के पार्थिव शरीर को पृथ्वी थियेटर लाया गया था।
बता दें कि दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। अभिनेता ने सोमवार शाम 5.20 बजे को कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
बॉलीवुड की कई हस्तियां शशि कपूर के पृथ्वी हाउस पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
रात आठ बजे के आसपास महानायक अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के साथ दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर सहित करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, बबीता कपूर और रणबीर कपूर आदि परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Live:
-दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को अंतिम विदाई देने की तैयारी चल रही है
#Mumbai: Last rites ceremony of veteran actor #ShashiKapoor being performed at Santacruz crematorium. pic.twitter.com/nrlmhbpQsu
— ANI (@ANI) December 5, 2017
- शशि कपूर के पार्थिव शरीर को आखिरी दर्शन के लिए पृथ्वी थिएटर लाया गया।
Mumbai: Mortal remains of veteran actor #ShashiKapoor being taken for last rites ceremony from Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital. pic.twitter.com/83XMSNw9Sj
— ANI (@ANI) December 5, 2017
मुंबई में सूर्यास्त के बाद बारिश होने लगी, ऐसा इस मौसम में कम ही देखने को मिलता है। यह शायद संयोग था और ऐसा लगा मानो प्रकृति भी पृथ्वी थिएटर के संस्थापक व दिग्गज अभिनेता के गुजरने पर गमजदा है।
Watch: शशि कपूर नहीं छोड़ेंगे हमारा साथ, इन गानों के जरिए हमेशा दिलों पर करेंगे राज
शशि कपूर के निधन से फिल्म जगत शोक में डूब गया है। फिल्मी हस्तियों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
शशि कपूर की साथी कलाकार सिमी ग्रेवाल ने उनके निधन को 'एक युग का अंत' बताया। सिमी गरेवाल ने ट्वीट किया, 'मैं अपने सह-कलाकार शशि कपूर के निधन से बेहद दुखी हूं। एक सज्जन शख्स व दोस्त चला गया। एक युग चला गया। आपकी आत्मा को शांति मिले शशि जी।'
शशि कपूर के निधन पर बॉलीवुड ने कहा-'खत्म हुआ एक युग', जताया दुख
इसके अलावा उनके सह अभिनेता रहे राजबब्बर, सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर, फिल्म निर्माता करण जौहर व हंसल मेहता ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि 'सर्वाधिक आकर्षक' अभिनेता रहे शशि कपूर उनकी यादों में हमेशा बने रहेंगे।
शशि कपूर का सोमवार को कोकिलाबेन अस्पताल में 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शशि कपूर को कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया, 'मैं मेरे सह-कलाकार रहे शशि के निधन से बेहद दुखी हूं। कपूर खानदान की उस पीढ़ी का अंतिम चिराग बुझ गया। एक युग का अंत हो गया। उनकी फिल्में और बहुमूल्य यादें रह गई हैं।'
राज बब्बर ने ट्वीट में कहा, 'दिग्गज अभिनेता शशि कपूर जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। हमेशा आपका आकर्षक व्यक्तित्व व महानता याद रहेगी। आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।'
शशि कपूर के निधन पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द, ब्लॉग पर लिखी 'अपने बबुआ' बनने की कहानी
हंसल मेहता ने कहा, 'शशि कपूर की आत्मा को शांति मिले। आकर्षक व्यक्ति, बहादुर निर्माता, प्यारा अभिनेता व मेरा पड़ोसी अब नहीं रहा।'
आमिर खान ने अपने ट्वीट में कहा, 'शशि अंकल सिर्फ एक महान अभिनेता व एक उत्साही फिल्म निर्माता ही नहीं, बल्कि एक अद्भुत इंसान भी थे। उनके कार्य ने हमेशा भारतीय दर्शकों को खूब आनंद दिया है। भारतीय थिएटर के बारे में उनकी समझ विशाल थी। पृथ्वी थिएटर कलाकारों व दर्शकों दोनों का पसंदीदा स्थल है। उनका निधन हम सभी के लिए एक दुखद दिन है। मेरी संवेदनाएं संजना, कुनाल, करन व परिवार के हर सदस्य के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
लता मंगेशकर ने कहा, 'शशि कपूर के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। वह बहुत ही अच्छे इंसान थे।'
संजय दत्त ने कहा, 'इस इंडस्ट्री में उनके योगदान को याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। शशि जी आप सदैव याद आएंगे।'
इन गानों के जरिए हमेशा दिलों पर राज करेंगे शशि कपूर
करण जौहर ने कहा, 'शशि जी की आत्मा को शांति मिले। फिल्म व थिएटर में उनकी असाधारण विरासत है। उनका कार्य हमेशा जीवित रहेगा।'
अजय देवगन ने कहा, 'आपक कार्य भुलाया नहीं जा सकेगा। शशि कपूर जी की आत्मा को शांति मिले।'
एहसान नूरानी ने कहा, 'शशि कपूर की आत्मा को शांति मिले। एक भद्र व्यक्ति व दृष्टा। हम भाग्यशाली हैं कि 'विजेता' की शूटिंग के दौरान आप से बातचीत का अवसर मिला। आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।'
रितेश सिद्धवानी ने कहा, 'अपने सबसे करिश्माई सुंदर अभिनेता के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। सर आप हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।'
यहां पढ़ें अमिताभ बच्चन का पूरा ब्लॉग...
जावेद जाफरी ने कहा, 'मेरे पंसदीदा में से एक का आज निधन हो गया। एक सुंदर सज्जन पुरुष जो 40 से ज्यादा सालों तक मनोरंजन करता रहा। उनकी प्यारी मुस्कान सदैव यादों में रहेगी।'
अर्जुन रामपाल ने कहा, 'बेहद आकर्षक शशि कपूर जी के निधन की खबर से दुखी हूं। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। उनकी अद्भुत यादों के लिए धन्यवाद जो उन्होंने हमें दिया। कपूर परिवार के लिए संवेदनाएं।'
इसके अलावा मोहित मारवाह, विवेक अग्निहोत्री, रेणुका शहाणे, विपाशा बासु, राहुल बोस ने भी ट्वीट कर शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी।
शशि कपूर के निधन पर शशि थरूर को दे दी श्रद्धांजलि, पढ़ें पूरा मामला
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs RR Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी हैदराबाद की पिच
-
T20 World Cup 2024 टीम में नहीं मिला SRH और LSG के एक भी खिलाड़ी को मौका, IPL के इस टीम का दबदबा
-
CSK vs PBKS Dream11 Prediction : चेन्नई और पंजाब के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुने कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
May 2024 Panchak: आज से शुरू हुआ है गुरू पंचक, अगले 5 दिन ना करें कोई शुभ काम
-
Love Rashifal 2 May 2024: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल