पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' का पोस्टर रिलीज, हॉकी स्टार संदीप सिंह की बायोपिक
पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'सूरमा' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।
मुंबई:
पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'सूरमा' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। यह फिल्म हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है।
सोनी पिक्चर्स प्रोडक्शन ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए कहा, 'उनका जुनून उनके डर से बड़ा था। आगे बढ़ने की उनकी इच्छा बाकी किसी भी कमजोरी की तुलना में सबसे मजबूत थी। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी की सबसे बड़ी वापसी की कहानी देखने के लिए 13 जुलाई को नजदीकी सिनेमाघरों का रुख कीजिए।'
फिल्म का पोस्टर दिलजीत दोसांझ ने भी अपने अकाउंट से शेयर किया है।
A post shared by Diljit Dosanjh (@diljitdosanjh) on May 13, 2018 at 2:32am PDT
अभी रिलीज़ हुए पोस्टर में दिलजीत का चेहरा नज़र आ रही है। उनके आधे चेहरे पर कुछ लिखा हुआ है। इस पोस्टर में दिलजीत की आंखो में जुनून साफ दिखाई दे रहा है।
फिल्म में दिलजीत के साथ तापसी पन्नू है। फिल्म में अंगद बेदी, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'टाइगर' फेम अंगद ने हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी की है।
फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी। फिल्म को शाद अली ने डायरेक्ट किया है।
IANS के इनपुट के साथ
इसे भी पढ़ें: 'मंटो' के टीजर में देखिए सआदत हसन का विद्रोही अंदाज
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ananya Pandey break up : 2 साल बाद हुआ आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का ब्रेकअप ? करीबी दोस्त ने दी कन्फर्मेशन
-
बॉक्स ऑफिस पर क्यों फ्लॉप हुईं ये बड़े बजट की फिल्में? एक्सपर्ट्स ने बताई वजह
-
Film Bhaiya ji: 'आ रहा है रॉबिन हुड का बाप'.. मनोज बाजपेयी का नया लुक उड़ा देखा होश, इस डेट को रिलीज होगी फिल्म
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक