अजय देवगन मराठी फिल्म 'आपला मानूस' से शुरू करेंगे नई पारी, शेयर की रिलीज डेट
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बाद एक्टर अजय देवगन मराठी फिल्म में अपनी पारी शुरू करने जा रहे है। अजय देवगन मराठी फिल्म 'आपला मानूस' में नजर आएंगे।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बाद एक्टर अजय देवगन मराठी फिल्म में अपनी पारी शुरू करने जा रहे है। अपने अभिनय से दिल जीतने वाले अजय देवगन मराठी फिल्म 'आपला मानूस' में नजर आएंगे।
यह फिल्म अगले साल 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सतीश रजवाड़े के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बॉलीवुड के अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।
'काला' में रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे अभिनेता नाना पाटेकर ,सुमीत राघवन और इरावती हरषे भी होंगे।
अजय देवगन ने वीडियो जरिये मराठी फिल्म में डेब्यू की सूचना दी। वीडियो में अजय देवगन मराठी भाषा से लगाव और प्यार की बात जाहिर कर रहे है।
Ajay Devgn announces his first Marathi film #AaplaManus... Directed by Satish Rajwade... Stars Nana Patekar, Sumeet Raghavan and Irawati Harshe... 9 Feb 2018 release... Check this video featuring Ajay... pic.twitter.com/hLHbrHpdSX
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 24, 2017
और पढ़ें: 'योर्स ट्रूली' में अपनी पत्नी संग नजर आएंगे महेश भट्ट, शूटिंग पूरी होने पर शेयर की तस्वीर
मराठी फिल्मों में डेब्यू करेंगी माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने करियर की एक नई शुरुआत करते हुए मराठी फिल्म जगत में कदम रखने जा रही हैं। हालांकि, उनकी मराठी फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। यह फिल्म एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कुछ हास्य का भी समावेश किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओसकर करेंगे।
'गोलमाल अगेन' ने की रिकॉर्ड-तोड़ कमाई
हाल ही में आई रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े।
इस फिल्म में अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा जैसी स्टारकास्ट थी।
और पढ़ें: दुखी राबड़ी बोलीं- लालू बिहार की जनता की ताकत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
MS Dhoni : धोनी के चक्कर में फैन ने कर लिया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, कारण जाकर उड़ जाएंगे आपके होश
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें