वेंकैया नायडू ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित के. विश्वनाथ से मुलाकात कर दी बधाई
साल 1957 से तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में सक्रिय अभिनेता और निर्देशक के विश्वनाथ को साल 2017 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने हैदराबाद में तेलुगू फिल्म डायरेक्टर के विश्वनाथ से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने के विश्वनाथ को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।
साल 1957 से तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में सक्रिय अभिनेता और निर्देशक के विश्वनाथ को साल 2017 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारतीय सिनेमा के 'पितामह' का खिताब पाने वाले के विश्वनाथ पद्म श्री और पांच बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं, उन्होंने साल 1992 में हिंदी सिनेमा को सरगम, संजोग, ईश्वर और संगीत जैसी हिट फिल्में दी हैं।
फिल्म जगत के सबसे मजबूत स्तम्भ दादासाहेब फाल्के का आज यानि 30 अप्रैल 1870 को जन्मदिन है। बतौर साउंड इंजीनियर अपनी अपना फिल्मी करियर शुरु करने वाले विश्वनाथ की फिल्मों की जान उनका संगीत रहता है, जिसे वो करीब से जांचते हैं।
Hyderabad: I&B Minister Venkaiah Naidu met Telugu film director K Viswanath, winner of Dadasaheb Phalke Award for 2016. pic.twitter.com/qAyQgEScxJ
— ANI (@ANI_news) April 30, 2017
उनकी फिल्म 'संकराभरनम' ने नेशनल अवॉर्ड जीता था। फिल्म के क्लासिकल और वेस्टर्न संगीत के कारण फिल्म को जबर्दस्त सफलता प्राप्त हुई थी, जिसके चलते ये फिल्म कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही थी।
अभिनेता के मुकाबले निर्देशक के तौर पर वह अपना सिक्का जमाने में कामयाब रहे। विश्वनाथ को निर्देशन और फिल्मों के लिए 8 दक्षिण भारतीय फिल्मफेयर अवॉर्ड और पांच नेशनल अवॉर्ड हैं।
और पढ़ें: 'बाहुबली 2' के ये बेस्ट 8 डायलॉग्स आपको प्रभाष, अनुष्का और राजामौली को बना देंगे दीवाना
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर