Lok Sabha Election: मंडी सीट पर कंगना रनौत बनाम विक्रमादित्य! मां प्रतिभा सिंह का ऐलान
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में मंडी से कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में होंगे. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस पर मुहर लगाई है. हालांकि पार्टी की ओर से उनके नाम की घोषणा होनी बाकी है
नई दिल्ली:
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में मंडी से कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसकी घोषणा की है. पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा होनी बाकी है. हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी संंभावना जताई है. दिल्ली में सीईसी की बैठक में विक्रमादित्य सिंह के नाम पर चर्चा हुई. सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है. वहीं प्रतिभा सिंह का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त उम्मीदवार माना गया है. हालांकि प्रतिभा सिंह ही इस सीट से सांसद हैं.
ये भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर ने INDI Alliance पर कसा तंज, विपक्ष का घोषणापत्र भी टुकड़ों में आ रहा
प्रतिभा सिंह का कहना है, 'हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि कंगना क्या कर रही हैं या बोल रही हैं. मंडी के लोग सदा से मेरे साथ रहे हैं. यहां से मैंने विपरीत परिस्थितियों में सीट पर विजय पाई है. इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने अपने को चुनावी दौड़ से बाहर रखने का निर्णय लिया था. अब वे अपने बेटे को इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहती हैं.'
राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल सरकार पर था खतरा
ऐसा कहा जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह मंडी से उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी के अंदर अदरूनी कलह कम होगी। हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के अंदर तनाव का माहौल देखा गया। क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से सुक्खू सरकार पर खतरा मंडराने लगा था। मंडी से भाजपा ने कंगना रनौत को टिकट दिया है। यहां से बीजेपी ने कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है. बीते कई हफ्तो से वे अपने चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक