इंफोसिस के सीईओ और एमडी पद से विशाल सिक्का का इस्तीफा, प्रवीण राव को मिला अंतरिम चार्ज
इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद प्रवीण राव को अंतरिम सीईओ बनाया गया है।
highlights
- इंफोसिस के एमडी और सीईओपद से विशाल सिक्का ने इस्तीफा दे दिया है
- विशाल सिक्का को अब इंफोसिस का वाइस चेयरमैन बनाया गया है
नई दिल्ली:
इंफोसिस के एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) और सीईओ (चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर) पद से विशाल सिक्का ने इस्तीफा दे दिया है। विशाल सिक्का को अब इंफोसिस का वाइस चेयरमैन बनाया गया है।
सिक्का की जगह फिलहाल प्रवीण राव को कंपनी के अंतरिम एमडी और सीईओ बनाया गया है। इंफोसिस प्रबंधन ने विशाल सिक्का का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विशाल सिक्का ने अपने इस्तीफे के लिए 'व्यक्तिगत' हमलों को जिम्मेदार बताया है। कंपनी को इस्तीफे के लिए दिए गए नोटिस में सिक्का ने इंफोसिस की महान क्षमताओं में भरोसा जताया है।
विशाल सिक्का ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, 'आगे बढ़ रहा हूं।' इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने अपने निजी ब्लॉग का लिंक भी शेयर किया है। लिंक के जरिए उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे अपने लेटर की प्रति भी अपलोड किया है।
Vishal Sikka's resignation as Managing Director & Chief Executive
— ANI (@ANI) August 18, 2017
Officer of Infosys accepted, UB Pravin Rao appointed as Interim MD and CEO pic.twitter.com/nsGH1m54x5
बीते कुछ समय से मैनेजमेंट और सिक्का के बीच विवाद चल रहा था। इंफोसिस मैनेजमेंट ने सिक्का के वेतन को लेकर आपत्ति जताई थी।
सिक्का को पिछले वित्त वर्ष के लिए 1.1 करोड़ डॉलर वेतन देने का वादा किया गया था लेकिन 2016-17 में सिक्का को मिला वेतन पिछले साल मिले वेतन से कम ही था।
पिछले साल सिक्का ने 48.73 करोड़ रुपये का वेतन लिया था। कंपनी के दस्तावेज के मुताबिक सिक्का को वेतन से इतर 80 लाख डॉलर देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें इसमें 36.8 लाख डॉलर ही मिले।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी