logo-image

नए साल पर थमी दिल्ली, शहर के कई इलाकों में लगा भयंकर ट्रैफिक जाम

इंडिया गेट, लोधी रोड, अशोक रोड, विकास मार्ग, शाहजहां रोड, संसद मार्ग, अकबर रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, मिंटो रोड, आश्रम आदि सभी जगहों पर भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है।

Updated on: 01 Jan 2018, 09:46 PM

नई दिल्ली:

नए साल का जश्न पूरी दुनिया बड़े जोर-शोर से मना रही है लेकिन दिल्लीवासियों के लिए नए साल की शुरुआत जाम से सामना कर के हो रहा है। दिल्ली के कई इलाके में काफी ज्यादा जाम लगा हुआ है। इंडिया गेट और उसके आस-पास के इलाके में करीब एक लाख सैलानी पहुंचे हुए है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी हैं।

पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि ' इंडिया गेट के आसपास करीब 1 लाख लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं, जिसके कारण भारी जाम लग गया है। इंडिया गेट के पास पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। इसलिए आप लोग कृप्या इस इलाके के पास के रास्ते का प्रयोग ना कीजिए।'

खबर के मुताबिक इंडिया गेट, लोधी रोड, अशोक रोड, विकास मार्ग, शाहजहां रोड, संसद मार्ग, अकबर रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, मिंटो रोड, आश्रम आदि सभी जगहों पर भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है।

कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, के पास भी भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने लाजपत नगर फ्लाईओवर पर जाने से भी बचने की सलाह दी है। यहां कुछ मरम्मत का काम चल रहा है, इस कारण जाम की स्थिति बन सकती है।

छतरपुर मंदिर और साई मंदिर के आसपास के इलाके में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए लोगों से उस इलाके में जाने से बचने को कहा गया है।

बता दे जाम की स्थिति से बचने के लिए गूगल मैप की मदद लें और घर से निकलने से पहले ही ये जान लेने की कोशिश करें कि आखिर किस रूट में जाम की समस्या नहीं है। अगर कोई जरूरी काम न हो तो आज दिल्ली में घर से बाहर निकलने से बचें या फिर मेट्रो का इस्तेमाल करें।

और पढ़ें: योगी सरकार अब करेगी गायों की जनगणना, 8 करोड़ का बजट हुआ जारी