दिल्ली: सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय दो घंटा बढ़ाया गया
दिल्ली के सरकार के आदेश के मुताबिक ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी सुबह 7.30 बजे से शुरू हो जाएगी। एक सरकारी आदेश के मुताबिक ऐसा फैसला भीड़ को कम करने के लिए लिया गया है।
नई दिल्ली:
दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बढ़ा दिया गया है। राजधानी के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक काम करेगा।
इस पहले यह सुबह 9 से 1 बजे तक खुला रहता था। एक सरकारी आदेश के मुताबिक ऐसा फैसला भीड़ को कम करने के लिए लिया गया है।
दिल्ली के सरकार के आदेश के मुताबिक ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी सुबह 7.30 बजे से शुरू हो जाएगी।
दिल्ली सरकार की ओर से अस्पतालों को जारी हुए आदेश के अनुसार, 'सुनिश्चित कीजिए कि ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले। ऐसा होने से मरीजों के पास पर्याप्त समय होगा और इससे भीड़ को कम करने में भी मदद मिलेगी।'
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, 5 महीने में अधिकतम किराया बढ़कर दोगुना हुआ
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया, 'ओपीडी का समय चार से बढ़ाकर छह घंटे का कर जिया गया है। पहले ये 9 बजे से एक बजे तक था लेकिन अब यह सुविधा सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी।'
यह भी पढ़ें: कैथोलिक वेडिंग में एक दूजे के हुए सामंथा और नागा चैतन्य, देखें तस्वीरें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी