logo-image

IND vs SL: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत ने 1 विकेट पर 171 रन बनाए

श्रीलंका ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी जारी पहले टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। रविवार को चौथे दिन के खेल शुरू होने के साथ श्रीलंका बढ़त को कायम रखना चाहेगी।

Updated on: 19 Nov 2017, 04:59 PM

नई दिल्ली:

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का अंत भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 171 रनों के साथ किया। भारत ने इसी के साथ श्रीलंका पर 49 रनों की बढ़त ले ली है। स्टम्प्स तक लोकेश राहुल 73 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा दो रनों के साथ विकेट पर हैं। 

भारत ने शिखर धवन (95) के रूप में अपना दिन का एकमात्र विकेट खोया। धवन पांच रनों से शतक के चूक गए। उन्होंने 116 गेंदें खेलीं और 11 चौकें के साथ दो छक्के भी लगाए। उन्हें दासुन शनाका ने विकेट के पीछे निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया।

इससे पहले, श्रीलंका ने भारत को पहली पारी में 171 रनों पर समेट दिया था और अपनी पहली पारी में 294 रनों का स्कोर बनाते हुए 122 रनों की बढ़त ले ली थी। मेहमान टीम को बढ़त दिलाने में रंगना हेराथ (67), लाहिरू थिरिमाने (51) और एंजेलो मैथ्यूज (52) की अर्धशतकीय पारियों का हाथ रहा। 

LIVE UPDATES:

# चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 171 रन है। भारत का एकमात्र विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा। भारत ने 49 रनों की बढ़त बना ली है।

#शिखर धवन शतक से चूक गए हैं। भारत का पहला विकेट गिर गया है। धवन ने 94 रन बनाए हैं।

# 35 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 157 रन बना लिए हैं। शिखर धवन अपने शतक के नजदीक हैं। वह 87 रन पर खेल रहे हैं।

# 31 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने बिना विकेट खोए 144 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 81 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि लोकेश राहुल 65 रन पर नाबाद हैं। भारत ने 39 रनों की बढ़त बना ली है।

# 25 ओवर का खेल खत्म, भारत का स्कोर 103 रन। शिखर धवन 49 और लोकेश राहुल 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/0

#दूसरी पारी में भारत की सधी शुरुआत, शिखर और राहुल क्रीज पर

# श्रीलंका की पहली पारी 294 पर समाप्त, भारत पर 122 रनों की बढ़त

# श्रीलंका को लगा नौंवा झटका, रंगना हेराथ 67 बनाकर आउट 

# हेराथ का अर्धशतक पूरा, श्रीलंका ने बनाई 106 रनों की बढ़त

# लंच ब्रेक तक श्रीलंका की मजबूत बढ़त

74 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 263/8, 91 रनों की बढ़त

69 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 244/8, 72 रनों की बढ़त

श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा, परेरा 5 रन बनाकर आउट

67 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 238/7, 66 रनों की बढ़त

62 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 219/7, 47 रनों की बढ़त

55 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 202/7, 30 रनों की बढ़त

श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, चंडीमल 28 रन बनाकर आउट 

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, शनाका बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

53 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 200/5, 28 रनों की बढ़त

श्रीलंका को लगा पांचवा झटका, डिकवेला 32 रन बनाकर आउट

#52 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 196/4, 24 रनों की बढ़त 

#49 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 173/4, 1 रन की बढ़त 

#47 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 168/4 

#शमी ने गेंद फेंककर चौथे दिन के खेल की शुरुआत की

टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी

श्रीलंका: दिनेश चांडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामन्ने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हैराथ, सुरंगा लकमल और लाहिरु गमागे