logo-image
Live

Ind Vs SA: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 185/5

सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन का अंत होने पर मेजबान टीम ने 90 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए हैं।

Updated on: 14 Jan 2018, 09:11 PM

नई दिल्ली:

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार का अंत अपनी पहली पारी में 61 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रनों के साथ किया। स्टम्प्स तक कप्तान विराट कोहली 85 और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

कोहली ने अभी तक 130 गेंदों का सामना किया है और आठ चौके लगाए हैं। भारत ने लोकेश राहुल (10), मुरली विजय (46), चेतेश्वर पुजारा (0), रोहित शर्मा (10) और पार्थिव पटेल (19) के विकेट खो दिए हैं। 

भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका द्वारा पहली पारी में बनाए गए 335 रनों से 152 रन पीछे है। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए एडिन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 94, हाशिम अमला ने 82 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 63 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। ईशांत शर्मा को तीन विकेट मिले। मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। 

LIVE UPDATES:

#60 ओवर के बाद भारत का स्कोर 182 रन 4 विकेट के नुकसान पर।

# 57 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 170 रन 5 विकेट के नुकसान पर हुआ है। कप्तान विराट कोहली ने 80 रन बनाकर एक छोर संभाल रखा है जबकि पार्थिव पटेल के आउट होने पर नए बल्लेबाज के रूप में हार्दिक पांड्या आए हैं।

#पार्थिव पटेल भी आउट हो गए हैं। भारत के 165 रन हुए हैं। 5 विकेट टीम इंडिया का गिर गया है। नए बल्लेबाज हार्दिक पांड्या आए हैं।

# भारतीय टीम का स्कोर 150 रन हो गया है।

# रोहित शर्मा के रूप में भारत का चौथा विकेट गिर गया है। उन्हें कागिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। रोहित ने 10 रन बनाए। भारत का स्कोर 132/4

# मुरली विजय अर्धशतक से चूक गए हैं। भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। विजय ने 46 रन बनाए। नए बल्लेबाज़ रोहित शर्मा है। टीम इंडिया का स्कोर 37 ओवर में 107/3

# विराट कोहली का अर्धशतक पूरा हो गया है। भारत का स्कोर 100 के पार हो गया।

# टी ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत 31 ओवर के बाद 97/2

# दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने मेजबान टीम के 355 रन के जवाब में 80 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के 2 विकोट गिरे हैं। कप्तान कोहली 39 और मुरली विजय 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# भारतीय टीम शुरूआती दो विकेट खोने के बाद अब कप्तान कोहली और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय संभलकर खेल रहे हैं। भारत को स्कोर 72 रन हुआ है।

# भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए।

# 13 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 45 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 15 रन बनाकर और मुरली विजय 18 रन पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अब पारी संभालने की जरूरत है ताकि मेजबान टीम के 355 रन के स्कोर के नजदीक तक पहुंचा जाए।

# एक के बाद एक भारत के दो विकेट गिर गए । केएल राहुल के बाद  चेतेश्वर पुजारा भी रन आउट हो गए हैं।

# भारत का पहला विकेट गिर गया है। केएल राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मोर्ने मोर्कल ने उनका विकेट लिया। भारत का स्कोर 28/1

# 5 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने 14 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।

# लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज क्रीज पर आ गए हैं। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 335 रन बनाए हैं। भारत ने 2 ओवर में 8 रन बना लिए हैं।

# भारत की पारी शुरू हो गई है। मुरली विजय और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। भारत के 4 रन हुए हैं और लंच हो गया है।

# टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई है। 

# साउथ अफ्रीका पहली पारी में 335 रन पर ऑल आउट हो गई है। टीम इंडिया की चरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अश्विन ने लिए।

# साउथ अफ्रीका लगा 9वां झटका। कप्तान फाफ डू प्लेसी आउट हो गए हैं। उन्होंने शानदार 63 रन बनाए हैं।

# साउथ अफ्रीका को 8वां झटका लगा है। कागिसो रबाडा 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट इशांत शर्मा ने लिया है।

# साउथ अफ्रीका का स्कोर 108 ओवर के बाद 315 रन हुआ है। मोजबान टीम ने 7 विकेट खो दिए हैं। इस वक्त कागिसो रबाडा 10 रन और फाफ डू प्लेसी 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 106 ओवर के बाद अफ्रीका का स्कोर 303/7

# कगिसो रबाड़ा आए क्रीज पर

# द.अफ्रीका को लगा सातवां झटका, केशव महाराज 18 रन बनाकर आउट

# द.अफ्रीका का स्कोर 95 ओवर के बाद 276/6

# फाफ डु प्लेसिस और केशव महाराज क्रीज पर मौजूद

इसके बाद हालांकि कप्तान और विजय ने विकेट पर अपने पैर जमा लिए और चायकाल तक भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है। विराट ने अभी तक 51 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए हैं जबकि विजय ने 95 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके जड़े हैं। 

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए थे। उसके लिए लिए एडिन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 94 रन बनाए। हाशिम अमला ने 82 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 63 रनों का योगदान दिया। 

दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत पहले दिन (शनिवार) के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 269 रनों से की थी। टीम दूसरे दिन के पहले सत्र में अपने खाते में 66 रन जोड़ कर पवेलियन में बैठ गई। अगर भारतीय फील्डर कैच नहीं छोड़ते तो वह इससे पहले भी पवेलियन लौट सकती थी। 

दक्षिण अफ्रीका को दिन का पहला झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने केशव महाराज (18) को 282 के कुल स्कोर पर विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों कैच कराया। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। शमी टेस्ट में विकेटों का शतक लगाने वाले 21वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। वहीं वह इस मुकाम को हासिल करने वाले भारत के सातवें तेज गेंदबाज हैं। शमी ने 29वें मैच में यह उपलब्धी हासिल की। 

इसके बाद डु प्लेसिस को कागिसो रबादा (11) का साथ मिला और दोनों ने टीम का स्कोर 324 तक पहुंचा दिया। ईशांत शर्मा की गेंद पर हार्दिक पांड्या के हाथों लपके जाने से पहले रबादा को कोहली ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर स्लिप में विराट कोहली ने जीवनदान दिया। 

दूसरे छोर से स्कोरबोर्ड को चालू रखने वाले फाफ डु प्लेसिस की 142 गेंदों की पारी का अंत ईशांत ने उन्हें बोल्ड कर किया। डु प्लेसिस ने अपनी पारी में नौ चौके लगाए। मोर्ने मोर्केल (6) को अश्विन ने मुरली विजय के हाथों कैच करा मेजबान टीम की पारी का अंत किया। 

भारत की तरफ से अश्विन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए हैं। ईशांत ने तीन और शमी को एक सफलता मिली। 

और पढ़ेंः गावस्कर के बाद सहवाग ने टीम चयन को लेकर विराट कोहली पर उठाए सवाल