logo-image

दुनिया की सबसे वजनी महिला की ख्वाहिश, ऋतिक के साथ करना चाहती हैं डांस

चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में ईमान का इलाज चल रहा है।

Updated on: 25 Feb 2017, 04:56 PM

मुंबई:

बैरियाट्रिक सर्जरी के जरिये अपना वजन घटाने मुंबई आईं मिस्र की 500 किलोग्राम वजनी महिला ईमान अहमद अब्देलाती अपने पैरों पर खड़े होने के बाद ऋतिक रोशन के साथ डांस करने की ख्वाहिश रखती हैं। इसका पता चलते ही अभिनेता ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो उन्हें अच्छा लगेगा। ऋतिक ने कहा, 'मैं ईमान के साथ डांस करना पसंद करूंगा। वास्तव में मैं भारत लौटने पर उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।'

चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में ईमान का इलाज चल रहा है। ऋतिक की मां ने हाल ही में उनके इलाज के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं। अभिनेता की बहन सुनैना भी 36 वर्षीया इस महिला से मिलने पहुंचीं।

ये भी पढ़ें: मिस्र की इमान अहमद इलाज के लिए मुंबई पहुंची, 500 किलो है वजन

ईमान की बहन ने सुनैना को बताया कि वह (ईमान) अपने पैरों पर खड़ा होने के बाद ऋतिक के साथ डांस करने की ख्वाहिशमंद हैं। अभिनेता का कहना है कि ईमान का इलाज हो जाने के बाद वह उनके साथ डांस जरूर करेंगे और उन्हें उनसे हारने में खुशी होगी।

ये भी पढ़ें: महिला का वजन 500 किलो, सर्जरी के लिए मिस्र से मुंबई आने में खर्च होंगे 20 लाख रुपये!