33 साल की हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, ऐसा रहा 'दुल्हन' से 'ये हैं मोहब्बतें' तक का सफर
33 साल की दिव्यांका ने आकाशवाणी से बतौर एंकर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। 2003 में उन्हें खूबसूरती से संबंधित कई अवॉर्ड मिले।
मुंबई:
टीवी की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी 33 साल की हो गई हैं। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका 'ये हैं मोहब्बतें' से घर-घर में मशहूर हो गईं। इस दौरान को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में रहने से लेकर विवेक दाहिया से शादी करने तक, आइये जानते हैं उनके सफर के बारे में...
ये भी पढ़ें: ड्राईफ्रूट्स या मिठाई नहीं, 'वीरुष्का' ने ऐसा कार्ड भेजकर किया इनवाइट
दिव्यांका ने अपनी स्कूलिंग के दौरान पर्वतारोहण का कोर्स किया। साथ ही भोपाल राइफल अकादमी से राइफल शूटिंग कोर्स भी किया। उन्हें राइफलरी में स्वर्ण पदक भी मिला था।
33 साल की दिव्यांका ने आकाशवाणी से बतौर एंकर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। 2005 में उन्होंने बेस्ट सिने स्टार की खोज में भाग लिया, जिसमें उन्हें भोपाल जोन से विजेता घोषित किया गया। इसी साल उन्हें 'मिस भोपाल' के ताज से नवाजा गया।
साल 2006 में 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से दिव्यांका ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। काम करते-करते वह को-स्टार शरद को दिल दे बैठीं। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन साल 2015 में वे अलग हो गए। खबरों की मानें तो इनका रिलेशनशिप टूटने की वजह शरद का दिव्यांका को धोखा देना था। हालांकि, इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
खबरों की मानें तो शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका काफी टूट गई थीं। इसके बाद वह 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में बिजी हो गईं। यहां उनकी मुलाकात विवेक दाहिया से हुई। विवेक और दिव्यांका की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
विवेक और दिव्यांका ने पिछले साल जनवरी में सगाई की और भोपाल में सात फेरे लिए। इसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन किया। शादी के बाद 'दिवेक' के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने 'नच बलिए' डांस शो जीता।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी