'इश्कजादे' के बाद 'नमस्ते इंग्लैंड' में फिर साथ दिखेगें परिणिती-अर्जुन कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग अमृतसर से शुरू होगी।
मुंबई:
'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर और परिणिती चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। दोनों निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में एक साथ नजर आएंगे।
'नमस्ते इंग्लैंड' का शूटिंग शेड्यूल 22 फरवरी से अमृतसर और लुधियाना से शुरू होगा। इसके बाद इसके एक हिस्से की शूटिंग बेल्जियम के ब्रसेल्स में होगी। फिल्म के कुछ दृश्य लंदन, ब्रिटेन और मुंबई के कुछ हिस्सों में भी फिल्माए जाएंगे।
'नमस्ते इंग्लैंड' के अलावा दोनों दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आएगें।
निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह इससे पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत सुपरहिट फिल्म 'नमस्ते लंदन' का निर्देशन कर चुके हैं।
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित 'नमस्ते इंग्लैंड' वर्ष 2007 की फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल नहीं है।
इसे भी पढ़ें: VIDEO: रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' की पहला गाना रिलीज
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर