करीना और सैफ के घर आया तैमूर
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर मां बन गई हैं। आज सुबह 7:30 बजे उन्होंने बेटे को जन्म दिया।
नई दिल्ली:
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर मां बन गई हैं। आज सुबह 7:30 बजे उन्होंने बेटे को जन्म दिया। करीना ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बच्चे का नाम तैमूर आली खान रखा गया है।
इससे पहले अपने होने वाले बच्चे के बारे में बातें करते हुए सैफ ने कहा था, 'आने वाला बच्चा आधा मेरा है और आधा करीना का। यह बच्चा हम दोनों के रिलेशनशिप को पूरा कर देगा।'
करन जौहर ने ट्वीट करते हुए करीना को उनके मां बनने की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'मेरी बेबो को लड़का हुआ है। मैं बहुत खुश हूं।'
My Bebo had a baby boy!!!!!!! Am so so happy!!!!!!! #TaimurAliKhan ❤️❤️❤️❤️❤️
— Karan Johar (@karanjohar) December 20, 2016
करीना कपूर और सैफ अली खान का यह पहला बच्चा है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। बॉलीवुड के इस रॉयल कपल को प्यार से सैफीना कहा जाता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना अलग-अलग इवेंट में नजर आती रही हैं। कोई बॉलिवुड पार्टी हो या फिर घर में अपने दोस्तों के साथ मस्ती, हर जगह करीना ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने अपने बेबी बंप के साथ कई फोटोशूट कराए और यहां तक कि वह वह फैशन शो का भी हिस्सा रहीं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी