मानुषी छिल्लर की जीत के साथ भारत मिस वर्ल्ड में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाला पहला देश बना
भारत के अलावा वेनेजुएला ने भी 6 बार मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता है। भारत और वेनेजुएला के बाद दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जहां की सुंदरियों ने 5 बार ये खिताब जीता है। तीसरे नंबर पर अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, आइसलैंड, जमैका और स्वीडन हैं, जहां की लड़कियों ने 3 बार ये खिताब जीता है।
नई दिल्ली:
चीन में मानुषी छिल्लर की जीत के साथ ही भारत मिस वर्ल्ड में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाला पहला देश भी बन गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मानुषी को इसके लिए बधाई दी है।
मूल रूप से हरियाणा की मानुषी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है और अभी सोनीपत मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। मानुषी के माता-पिता भी डॉक्टरेट हैं, मानुषी इससे पहले मिस इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब अपने नाम किया था। 17 सालों के लंबे इतंजार के बाद भारत की सुंदरी ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है।
भारत के अलावा वेनेजुएला ने भी 6 बार मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता है। भारत और वेनेजुएला के बाद दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जहां की सुंदरियों ने 5 बार ये खिताब जीता है। तीसरे नंबर पर अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, आइसलैंड, जमैका और स्वीडन हैं, जहां की लड़कियों ने 3 बार ये खिताब जीता है।
और पढ़ें: 17 साल बाद भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब
भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले ये खिताब 16 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था। छिल्लर ने सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है।
मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले नई विश्व सुंदरी को प्रतिष्ठित ताज पहनाएंगी। चिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं और उन्होंने इस साल फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीता था।
और पढ़ें: SEE PICS: मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर इंस्टाग्राम पर भी हैं काफी एक्टिव
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी